विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: कश्मीर में जमने लगी रातें, शोपियां में -3.3° तक लुढ़का पारा; लद्दाख में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:10 PM (IST)

Jammu-Kashmir Weather Update: कश्मीर घाटी और लद्दाख में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, जहां कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। शोपियां घाटी में सबसे ठंडा रहा, जबकि लेह लद्दाख में सबसे ठंडा रहा। 

कश्मीर में कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे। (फाइल फोटो)

कश्मीर में कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कश्मीर घाटी में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज।

  2. शोपियां घाटी का सबसे ठंडा इलाका, -3.3 डिग्री सेल्सियस।

  3. लद्दाख में लेह सबसे ठंडा, पारा -7.0 डिग्री सेल्सियस तक।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। कश्मीर घाटी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रात के तापमान में गिरावट के चलते कई इलाकों में सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है। हालांकि, कुछ जगहों पर तापमान में मामूली बढ़ोतरी से थोड़ी राहत भी मिली है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शोपियां माइनस 3.3 डिग्री के साथ घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं, लद्दाख में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में पारा माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, घाटी के कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर साफ नजर आ रहा है।

पहलगाम और पुलवामा में माइनस 2 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

पहलगाम में न्यूनतम तापमान -2.2°C और पुलवामा में -2.1°C दर्ज किया गया। काजीगुंड और कोनिबल पम्पोर में तापमान -0.8°C रहा, जबकि अनंतनाग में -0.9°C दर्ज किया गया। कुलगाम के लिए तापमान का आंकड़ा उपलब्ध नहीं था।

कुपवाड़ा और बडगाम में माइनस 1.1 डिग्री पहुंचा पारा

कुपवाड़ा और बडगाम में तापमान -1.1°C दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में -0.4°C रहा। श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा में तापमान -1.0°C दर्ज किया गया। सोनमर्ग में -0.3°C तापमान रहा। बारामूला में न्यूनतम तापमान 1.0°C दर्ज किया गया, जबकि गांदरबल में न्यूनतम तापमान 0.9°C दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज

जम्मू संभाग की बात करें तो जम्मू का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जम्मू एयरपोर्ट पर 12.9°C दर्ज किया गया। कठुआ में 11.6°C और कटरा में 11.0°C तापमान दर्ज किया गया।

अन्य स्थानों की बात करें तो, रामबन में 9.5°C, बनिहाल और रियासी में 9.4°C, सांबा में 8.7°C, उधमपुर और किश्तवाड़ में 8.3°C, बटोत में 7.2°C, पुंछ में 6.9°C, राजौरी में 4.0°C और भद्रवाह में 3.2°C तापमान दर्ज किया गया।

लेह बना लद्दाख का सबसे ठंडा इलाका

लद्दाख की बात करें तो लेह में सबसे कम न्यूनतम तापमान -7.0°C दर्ज किया गया, जबकि कारगिल और नुब्रा घाटी में यह -5.6°C रहा।

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।