विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएड करना चाहते हैं तो जल्दी करें, जम्मू-कश्मीर में दाखिले का आखिरी मौका; 16 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:00 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के सरकारी कॉलेजों में बीएड कोर्स-2026 की खाली सीटों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 16 ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के सरकारी कॉलेजों में बीएड की खाली सीटों पर दाखिले का मौका। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के सरकारी कॉलेजों में बीएड की खाली सीटों पर दाखिले का मौका। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर के सरकारी कॉलेजों में बीएड कोर्स के लिए आवेदन।

  2. आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

  3. योग्यता: डोमिसाइल, स्नातक में न्यूनतम 50% अंक।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी कॉलेजों और संस्थानों में बीएड कोर्स-2026 की खाली सीटों को भरने के लिए नए सिरे से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने काउंसलिंग के विभिन्न दौर के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।

बोर्ड की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत, 14 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो गए और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को अपने आवेदन फार्म व प्राथमिकताएं ईमेल के जरिए बोर्ड को या बोर्ड के जम्मू या श्रीनगर कार्यालय में जमा करवानी होंगे। जो उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहे हैं उन्हें बोर्ड के जम्मू या श्रीनगर कार्यालय में 1000 रुपये की फीस जमा करवानी है।

बीएड दाखिले के लिए जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल जरूरी

जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग की फीस पहले ही जमा करवा दी है, उन्हें फिर से फीस जमा करवाने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार जम्मू कश्मीर का डोमिसाइल होना चाहिए और स्नातक की डिग्री में काम से कम 50 प्रतिशत अंक न्यूनतम योग्यता निर्धारित की गई है।

फर्जी या गलत दस्तावेज मिलने पर रद होगा दाखिला

सबसे पहले सीटें कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर मेरिट वाले उम्मीदवारों को दी जाएगी और अगर सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें योग्य परीक्षा के आधार पर आए अंकों पर भरा जाएगा।

अगर किसी भी स्तर पर उम्मीदवार का दस्तावेज फर्जी या गलत पाया गया तो उसके दाखिले को रद कर दिया जाएगा।