विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: जम्मू में गर्म कपड़े निकालने का समय आया, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड; पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:00 AM (IST)

Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में अगले छह दिनों तक मौसम बदलेगा, जिसमें आंशिक बादल और बारिश की संभावना है। इससे तापमान ...और पढ़ें

जम्मू में अगले छह दिन बदलेगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठंड।

जम्मू में अगले छह दिन बदलेगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठंड।

HighLights

  1. अगले छह दिनों तक जम्मू संभाग में मौसम का मिजाज बदलेगा।

  2. 12-13 नवंबर को जम्मू के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश होगी।

  3. बारिश से तापमान गिरेगा और मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।

जागरण संवाददाता, जम्मू। अगले छह दिनों तक जम्मू संभाग में मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और जम्मू शहर व आसपास के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 नवंबर को आंशिक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी, जबकि 12-13 नवंबर को बादल छाने के साथ अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश होगी।

आंशिक बादल छाए रहने का सिलसिला 14-15 नवंबर को भी बना रहेगा।

मैदानी इलाकों में भी दस्तक देगी ठंड

इस मौसम के बदलाव से पहाड़ी इलाकों के बाद अब मैदानी इलाकों में भी ठंड शुरू हो जाएगी। मौजूदा समय में जम्मू शहर व आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ही हल्की ठंड है जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड हो चुकी है।

जम्मू में भी सर्दी की आहट

मौसम के इस बदलाव के बाद जम्मू में भी गर्म कपड़े निकालने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसी बीच सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दाेपहर के समय हालांकि धूप निकली थी, लेकिन शाम से आंशिक बादल छाना शुरू हो गए।

ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते घाटी में मौसम के मिजाज तीखे हो जाने तथा इस बीच ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ हलकी बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में हलकी बारिश की संभावना जताई है।

जम्मू-कश्मीर के प्रमुख शहरों का तापमान...

स्थान

अधिकतम तापमान     

न्यूनतम तापमान      

जम्मू

27.6°

15.5°

बनिहाल

22.2°

4.5°

बटोत

21.3°

8.7°

कटड़ा

25.8°

14.4°

भद्रवाह

21.8°

4.7°

श्रीनगर

20.6°

2.5°

काजीगुंड

21.6°

2.4°

पहलगाम

19.2°

0.8°

कुपवाड़ा

22.0°

1.3°

कुकरनाग

20.5°

5.1°

गुलमर्ग

14.0°

2.5°

 



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।