विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस बनेगी सुपरफास्ट, गरीब रथ का भी बदलेगा नंबर; टिकट बुक करने से पहले देखें नई डिटेल

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:51 AM (IST)

उत्तर रेलवे ने जम्मू से चलने वाली कुछ ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया है, जिसमें जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस को सुपरफास्ट ...और पढ़ें

जम्मू से चलने वाली 4 ट्रेनों के नंबर बदलेंगे। (फाइल फोटो)

जम्मू से चलने वाली 4 ट्रेनों के नंबर बदलेंगे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी।

  2. ट्रेनों के नए नंबर 5 जनवरी 2027 से लागू होंगे।

  3. जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ के नंबर भी बदलेंगे।

जागरण संवाददाता, जम्मू। रेल से सफर करने वाले जम्मू के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे ने रेल परिचालन व्यवस्था में बदलाव करते हुए जम्मू मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनों के नंबरों में बदलाव करने का फैसला किया है। इसके तहत जम्मू तवी और कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को सुपरफास्ट श्रेणी में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही जम्मू तवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस के नंबर भी बदले जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, जम्मू तवी से कानपुर सेंट्रल जाने वाली ट्रेन संख्या 14670 अब पांच जनवरी 2027 से नए नंबर 12470 के साथ जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

वहीं, वापसी में कानपुर सेंट्रल से जम्मू तवी आने वाली ट्रेन संख्या 14669 छह जनवरी 2027 से नए नंबर 12469 के साथ संचालित होगी।

जम्मू तवी-काठगोदाम गरीब रथ के नंबर बदलेंगे

इसी तरह जम्मू तवी से काठगोदाम जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 12208 से बदलकर 14696 किया जाएगा। यह बदलाव 10 जनवरी 2027 से लागू होगा। वापसी में काठगोदाम से जम्मू तवी आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 12207 से बदलकर 14695 कर दिया जाएगा। यह बदलाव 12 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा।

टिकट बुक करने से पहले जांच लें ट्रेन का नया नंबर

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुक करवाने और यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों के नए नंबर जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। ट्रेनों से संबंधित अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त की जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।