Move to Jagran APP

दरबार मूव शुरू, जम्मू पहुंचने लगीं एडवांस पार्टियां

राज्य ब्यूरो जम्मू दरबार मूव के तहत श्रीनगर से सरकारी विभागों की एडवांस पार्टियां जम्मू पहुंचने लगी हैं। सचिवालय की एडवांस पार्टियों के करीब सौ कर्मचारी शुक्रवार शाम को जम्मू पहुंच गए। एडवांस पार्टियों के करीब इतने ही कर्मचारी शनिवार को आएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:47 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 10:47 PM (IST)
दरबार मूव शुरू, जम्मू पहुंचने लगीं एडवांस पार्टियां
दरबार मूव शुरू, जम्मू पहुंचने लगीं एडवांस पार्टियां

राज्य ब्यूरो, जम्मू: दरबार मूव के तहत श्रीनगर से सरकारी विभागों की एडवांस पार्टियां जम्मू पहुंचने लगी हैं। सचिवालय की एडवांस पार्टियों के करीब सौ कर्मचारी शुक्रवार शाम को जम्मू पहुंच गए। एडवांस पार्टियों के करीब इतने ही कर्मचारी शनिवार को आएंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को श्रीनगर में दरबार बंद होने के बाद कर्मचारियों व विभागों के रिकार्ड के काफिले 31 अक्टूबर व एक नवंबर को रवाना होंगे।

loksabha election banner

श्रीनगर में दरबार मूव की तैयारियों के बीच सचिवालय के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट भी हो रहे हैं। सचिवालय कर्मचारी यूनियन के प्रधान अब्दुल रौफ भट्ट ने बताया कि अब तक एक हजार के ज्यादा अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपने टेस्ट करवाए हैं। 30 अक्टूबर तक टेस्ट होंगे।

श्रीनगर सचिवालय में विभागों के कामकाज को समेटने की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। शीतकालीन राजधानी जम्मू में सचिवालय नौ नवंबर से काम करने लगेगा। इस समय सचिवालय के साथ कर्मचारियों की आवासियों कॉलोनी में मरम्मत कार्य जारी हैं। यह कार्रवाई जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर संजीव वर्मा की देखरेख में चल रही है। एडवांस पार्टियां दो नवंबर से कामकाज संभाल लेंगी। छह नवंबर तक सचिवालय में पार्टियों का काम पूरा हो जाएगा। जम्मू के सचिवालय कर्मियों के काफिले 31 अक्टूबर व एक नवंबर को जम्मू आएंगे। वहीं, कश्मीर के कर्मचारियों के काफिला सात व आठ नवंबर को जम्मू आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.