Move to Jagran APP

Jammu : युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए छन्नी हिम्मत में बनाई जा रही इंडोर जिम

इतना ही नहीं इसमें बैडमिंटन और वालीबाल कोर्ट के रूप में खेल सुविधाएं भी रहेंगी। मार्च 2023 तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत किया जा रहा है। करीब 20 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Rahul SharmaPublished: Wed, 05 Oct 2022 12:36 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 12:36 PM (IST)
Jammu : युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए छन्नी हिम्मत में बनाई जा रही इंडोर जिम
स्थानीय निवासियों में इस इंडोर जिम के बनने से खासा उत्साह है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर वासियों को स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य देने के लिए जम्मू नगर निगम विभिन्न प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में शहर के वार्ड नंबर 50, छन्नी हिम्मत के सेक्टर 2 में इंडोर स्टेडिमय को निर्माण किया जा रहा है। छन्नी हिम्मत पार्क में इसके लिए बन रहे भवन के भूतल का उपयोग सामुदायिक हाल के रूप में किया जाएगा जबकि पहली मंजिल का उपयोग जिम के रूप में किया जाएगा।

loksabha election banner

आसपास के क्षेत्रों के फिटनेस उत्साही लोगों के लाभ के लिए जिम में अत्याधुनिक लगाए जाएंगे। इसके अलावा आसपास के पार्क को विभिन्न किस्मों के औषधीये पौधों से सुसज्जित किया जाएगा। इतना ही नहीं इनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां लैंडस्कैपिंग भी की जाएगी। यहां जागिंग के अलावा लैंडस्केप लान के अंदर साइकिल ट्रैक और खेल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

इतना ही नहीं इसमें बैडमिंटन और वालीबाल कोर्ट के रूप में खेल सुविधाएं भी रहेंगी। मार्च 2023 तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत किया जा रहा है। करीब 20 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। स्थानीय निवासियों में इस इंडोर जिम के बनने से खासा उत्साह है।

  • प्रोजेक्ट : छन्नी हिम्मत में इंडोर जिम और पार्क का विकास
  • लागत : 3.86 करोड़।
  • एजेंसी का नाम : जम्मू नगर निगम
  • पूरा होने की संभावित तिथि : मार्च, 23

परियोजना विशेषताएं:

  1. इंडोर जिम का निर्माण।
  2. बुनियादी ढांचे का विकास।
  3.  जागिंग और साइकिलिंग ट्रैक के साथ आसपास के लॉन का विकास।
  4.  बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट के रूप में खेल सुविधाएं।
  5.  सामुदायिक भवन भवन का पुनर्निर्माण।
  • ‘जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत छन्नी हिम्मत में इंडोर जिम का निर्माण किया जा रहा है। इसमें जहां बर्जिश कर सकेंगे तो वहीं खेल-कूद की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए इसमें बैडमिंटन व वालीवाल के लिए भी कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। और भी बहुत से प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में चल रहे हैं। ’ -हितेश गुप्ता, असिस्टेंट चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर, जम्मू स्मार्ट सिटी
  • ‘जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास रंग लाने लगे हैं। छन्नी हिम्मत इंडोर स्टेडियम बनाने के साथ यहां सामुदायिक भवन का निर्माण कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। काम शुरू हो चुका है। मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। जम्मू नगर निगम बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।’ -चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, जम्मू नगर निगम
  • ‘यहां कम्युनिटी हाल और इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से क्षेत्र वासियों को काफी राहत मिलेगी। विशेषकर युवाओं को लाभ मिलेगा। युवाओं को नशे की गर्त में जाने से बचाने के लिए इस तरह के प्रयास किए जाने की जरूरत है।’ '-नीना गुप्ता, कारपोरेटर, वार्ड 50 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.