विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी का मौका, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 127 पदों पर भर्ती; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:16 PM (GMT+05:30)

जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 127 पदों पर भर्ती के लिए ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में JE मैकेनिकल के 127 पदों पर भर्ती। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में JE मैकेनिकल के 127 पदों पर भर्ती। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेकेएसएसबी ने जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के पद निकाले।

  2. कुल 127 पदों के लिए आवेदन 16 नवंबर से शुरू।

  3. चयन ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा से होगा।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल पद के लिए आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए 127 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार जम्मू कश्मीर का डोमिसाइल होना चाहिए। एक जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु निर्धारित की गई है जिसमें ओपन मेरिट की आयु सीमा अधिकतम 40 साल है जबकि एससी, एसटी वन एसटी टू, आरबीए, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 साल है। दिव्यांगों के लिए 42 साल है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की फीस 600 रुपये निर्धारित की गई है जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 500 रुपये है। बोर्ड लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा अलग से करेगा।

ओपन मेरिट के लिए सबसे ज्यादा सीटें

अधिसूचना के तहत कुल 127 पदों में से 51 पद ओपन मेरिट के लिए हैं, एसी के लिए 10 , एसटी वन के लिए 13, एसटी टू के लिए 13, ओबीसी के लिए 10, एएलसी व आइबी के लिए पांच, आरबीए के लिए 13 और ईडब्ल्यूएस के लिए 12 पद शामिल है।

न्यूनतम योग्यता मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन ओएमआर- आधारित लिखित परीक्षा में मेरिट पर होगा।