विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JKSSB अकाउंट्स असिस्टेंट परीक्षा: 600 पदों के लिए 1.61 लाख उम्मीदवार देंगे इम्तिहान, हर सीट पर 270 की दावेदारी

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:03 PM (IST)

JKSSB वित्त विभाग में 600 अकाउंट्स असिस्टेंट पदों के लिए 15 नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित कर रहा है, जिसमें ...और पढ़ें

JKSSB रविवार को कराएगा 600 अकाउंट्स असिस्टेंट पदों की परीक्षा। (फाइल फोटो)

JKSSB रविवार को कराएगा 600 अकाउंट्स असिस्टेंट पदों की परीक्षा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 600 अकाउंट्स असिस्टेंट पदों के लिए 1.61 लाख उम्मीदवार।

  2. प्रत्येक पद पर करीब 270 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला।

  3. परीक्षा रविवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक होगी।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड वित्त विभाग में 600 अकाउंट्स असिस्टेंट पद भरने के लिए रविवार (15 नवंबर ) को लिखित परीक्षा करवा रहा है। 161,961 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें जम्मू से 82,489 और कश्मीर से 79,472 उम्मीदवार शामिल हैं।

प्रत्येक पद पर लगभग 270 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। परीक्षा रविवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक एक ही शिफ्ट में जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने 14 नवंबर को उन सभी शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं निलंबित रखने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें परीक्षा केंद्र बनाया है।

परीक्षा केंद्रों पर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश

बोर्ड के अतिरिक्त सचिव (परीक्षा) अब्दुल बसीर अहमद ने 11 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के मंडलायुक्तों को आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा था। बोर्ड ने जम्मू और कश्मीर संभाग के परीक्षा केंद्रों की सूची अलग-अलग जारी की है।

इनमें सरकारी और निजी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, डिग्री कालेज, विश्वविद्यालय, पालिटेक्निक संस्थान और अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं। कुछ शिक्षण संस्थानों में अलग-अलग सेंटर कोड और बैठने की व्यवस्था के साथ एक से अधिक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए केंद्रों के पते और नजदीकी पहचान चिह्न भी जारी किए गए हैं।

परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और सेंटर लिस्ट जरूर जांचें

जेकेएसएसबी ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों की सूची भी जांच लें, ताकि उन्हें आवंटित केंद्र की सही जानकारी मिल सके।

120 अंकों का होगा प्रश्नपत्र, गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग

परीक्षा में कुल 120 अंक होंगे और उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से होगी। प्रश्नपत्र में सात विषय शामिल होंगे।

सामान्य ज्ञान, जिसमें जम्मू-कश्मीर से संबंधित विशेष जानकारी भी शामिल होगी और अकाउंटेंसी एवं बुककीपिंग के लिए 30-30 अंक निर्धारित किए हैं। जनरल इंग्लिश, स्टैटिस्टिक्स, गणित, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान के लिए 10-10 अंक निर्धारित हैं।

गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे

परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अपने एडमिट कार्ड में दिए गए समय तथा अन्य निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।