Move to Jagran APP

Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर में किसानों की मौत पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Lakhimpur Kheri Violence कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं था। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने में लगी हुई है। लखीमपुर की घटना सबके सामने है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 12:48 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 12:48 PM (IST)
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ इंसाफ होना चाहिए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : लखीमपुर में किसानों की मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के समर्थन में नारेबाजी की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमण भल्ला, पूर्व मंत्री योगेश साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज मंगलवार को पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक के बाहर इकट्ठा हुए और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लखीमपुर में किसानों की मौत पर उबले कांग्रेसियों ने जब शहर में विरोधी रैली निकालने का प्रयास किया तो वहां पहले से मौजूद पुलिस जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ओर से काफी देर तक धक्का-मुक्की भी हुई।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने बैनर लहराते हुए कहा कि प्रियंका गांधी आप आगे बड़ो, हम आपके साथ है। रेजीडेंसी रोड़ के बीचोबीच प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक जाम लग गया। किसानों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने अवरोधकों काे तोड़ दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं था। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने में लगी हुई है। लखीमपुर की घटना सबके सामने है।

किसानों के साथ कैसा सलूक किया गया है। एक साल से अधिक समय से किसान आंदोलन की राह पर है। यह अफसोस की बात है कि प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया। उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ इंसाफ होना चाहिए।

पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि मोदी सरकार की विफलता सबके सामने है। किसानों की मौत और उसके बाद प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवारों से मिलने की इजाजत न देना अफसोसजनक है। कांग्रेस हमेशा से किसानों के साथ खड़ी है। हम पूरा सहयोग देते आ रहे हैं। सरकार की तानाशाही बढ़ती ही जा रही है।

मोदी सरकार की नीतियां किसान व जन विरोधी है। पूर्व मंत्री मुलाराम ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम लोगों के लिए गुजर बसर करना कठिन हो गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.