विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में दिव्यांग छात्रों को बड़ी राहत: 10वीं-12वीं में पासिंग मार्क्स में मिलेगी छूट व कई अन्य सुविधाएं

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:13 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिव्यांग छात्रों को बड़ी राहत दी है, जिसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पासिंग ...और पढ़ें

दिव्यांग छात्रों को पासिंग मार्क्स में छूट।

दिव्यांग छात्रों को पासिंग मार्क्स में छूट।

HighLights

  1. दिव्यांग छात्रों को पासिंग मार्क्स में छूट

  2. 10वीं में 28%, 11वीं-12वीं में 31% अंक

  3. अतिरिक्त समय, शुल्क माफी, एक भाषा विकल्प

सुरेंद्र सिंह, जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिव्यांग विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने के लिए परीक्षाओं में राहत देने की की घोषणा की है।

सबसे अहम राहत पास प्रतिशत में दी है। कक्षा 10वीं में ऐसे विद्यार्थियों को 33 प्रतिशत के बजाय 28 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। कक्षा 11वीं और 12वीं में 36 प्रतिशत के बजाय 31 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

प्रायोगिक परीक्षाएं भी हैं शामिल

इसमें प्रायोगिक परीक्षाएं भी शामिल हैं। बोर्ड के डायरेक्टर अकेडमिक डा. परवीन सिंह के अनुसार 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले विद्यार्थी आगामी वार्षिक, रेगुलर तथा अक्टूबर-नवंबर सत्र की परीक्षाओं में सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

19 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

कश्मीर व जम्मू के विंटर जोन क्षेत्रों और प्रदेश लद्दाख में ये परीक्षाएं 19 अक्टूबर से शुरू होनी हैं। इसके अलावा दिव्यांग विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में निर्धारित दो भाषाओं के बजाय केवल एक अनिवार्य भाषा चुनने की सुविधा भी है।

20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे

उनसे बोर्ड का पंजीकरण व परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय भी मिलेगा। प्रत्येक एक घंटे की परीक्षा के लिए 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे, ताकि प्रश्नपत्र पढ़ने-समझने, थकान तथा अमानुएन्सिस (किसी दूसरे के बोलने पर लिखना)को प्रश्नों के उत्तर बोलकर लिखवाने में लगने वाले अतिरिक्त समय की भरपाई हो सके।

मेडिकल प्रमाणपत्र में जरूरत होने पर प्रत्येक घंटे में 10 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक दिया जा सकता है। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए रीडर की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 'परीक्षा को लेकर न घबराएं छात्र', जम्मू-कश्मीर में 19 अक्टूबर से बोर्ड परीक्षाएं, चेयरमैन बोले- पेपर होंगे सामान्य