विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'परीक्षा को लेकर न घबराएं छात्र', जम्मू-कश्मीर में 19 अक्टूबर से बोर्ड परीक्षाएं, चेयरमैन बोले- पेपर होंगे सामान्य 

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:53 PM (IST)

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन गुलाम हसन शेख ने 11वीं-12वीं कक्षा के छात्रों से परीक्षा को लेकर तनाव न लेने की ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में 19 अक्टूबर से बोर्ड परीक्षाएं। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में 19 अक्टूबर से बोर्ड परीक्षाएं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने छात्रों से तनावमुक्त परीक्षा देने की अपील की।

  2. अभिभावकों से बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने का आग्रह किया।

  3. परीक्षा निगरानी के लिए 40 टीमें, शिकायत सेल भी गठित।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। 11वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं से पहले शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन गुलाम हसन शेख ने छात्रों से अपील की कि वे परीक्षाओं को लेकर तनाव न लें। उन्होंने कहा कि प्रश्न-पत्र सामान्य होंगे, लेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप होंगे। शेख ने कहा कि 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र पहले से ही बोर्ड परीक्षा प्रणाली से परिचित हैं, जबकि 10वीं कक्षा के छात्र, जो पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर 100 प्रतिशत अंक लाने का अनावश्यक दबाव न डालें, क्योंकि बहुत अधिक उम्मीदें बच्चों की मानसिक सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।

शेख ने कहा, 'परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा शैक्षणिक प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा है, और छात्रों को इसे बेवजह की चिंता का कारण नहीं मानना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'अभिभावकों को अपने बच्चों का हौसला बढ़ाने और उनके प्रयासों की सराहना करने पर ध्यान देना चाहिए। बोर्ड ने इस साल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक 'शिकायत निगरानी सेल' भी बनाया है।'

परीक्षाओं की निगरानी के लिए 40 टीमें होंगी तैनात

उन्होंने कहा, 'शिकायतें दर्ज कराने के लिए समर्पित लैंडलाइन नंबर और ईमेल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन शिकायतों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और उनका समाधान किया जाएगा।' निगरानी को और मजबूत करने के लिए 'विजिलेंस कार्ड' तैयार किए हैं। साथ ही, परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारियों और अन्य नामित अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।'

उन्होंने कहा, 'परीक्षाओं के संचालन पर नजर रखने के लिए विभिन्न जिलों में लगभग 40 टीमें तैनात की जाएंगी।' जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है, सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिनमें अधीक्षकों, उप-अधीक्षकों और पर्यवेक्षी कर्मचारियों की तैनाती शामिल है। साथ ही, परीक्षाओं से पहले गोपनीय परीक्षा सामग्री भी पुलिस थानों तक पहुंचा दी गई है।

19 अक्टूबर से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

बता देते हैं कि कक्षा 10, 11 और 12 की वार्षिक परीक्षाओं में लगभग 2.7 लाख छात्र शामिल होने जा रहे हैं। ये परीक्षाएं 19 अक्टूबर से पूरे कश्मीर और जम्मू के विंटर-ज़ोन (शीतकालीन क्षेत्र) इलाकों में शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कक्षा 10 की परीक्षाएं 19 अक्टूबर से शुरू होंगी, इसके बाद कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 अक्टूबर से और कक्षा 11 की परीक्षाएं 29 अक्टूबर से शुरू होंगी।

ये परीक्षाएं कश्मीर के सभी 10 जिलों और जम्मू के विंटर-ज़ोन इलाकों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें रामबन, किश्तवाड़, डोडा, पुंछ, राजौरी और रियासी के कुछ हिस्से शामिल हैं।

विंटर-ज़ोन इलाकों में 2,602 परीक्षा केंद्र 

शेख ने बताया कि विंटर-ज़ोन इलाकों में 2,602 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया की देखरेख के लिए अधीक्षक, उप-अधीक्षक और अन्य पर्यवेक्षी कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। सुरक्षा इंतजामों के तहत, परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री को निर्धारित पुलिस थानों तक पहुंचा दिया गया है।

'छात्र घबराएं नहीं, आत्मविश्वास के साथ दें पेपर'

छात्रों से पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील करते हुए उन्होंने परीक्षार्थियों विशेष रूप से पहली बार कक्षा 10 की परीक्षा दे रहे छात्रों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं और न ही इन परीक्षाओं को कोई बहुत बड़ी या असाधारण चुनौती मानें। उन्होंने कहा, छात्रों को तनाव महसूस नहीं करना चाहिए