विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: BAMS-BUMS-BHMS में दाखिले का एक और मौका, स्ट्रे राउंड-2 काउंसलिंग शुरू; 21 नवंबर तक करें आवेदन

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:50 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस की खाली सीटों के लिए जेकेबोपी ने स्ट्रे राउंड-2 ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू की है। ...और पढ़ें

BAMS-BUMS-BHMS में दाखिले के लिए 21 नवंबर तक भरें कॉलेज विकल्प। (फाइल फोटो)

BAMS-BUMS-BHMS में दाखिले के लिए 21 नवंबर तक भरें कॉलेज विकल्प। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस की खाली सीटों पर दाखिले।

  2. जेकेबोपी द्वारा स्ट्रे राउंड-2 ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू।

  3. 19 से 21 नवंबर तक नए विकल्प भरने का अवसर।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस में दाखिलों के दौरान खाली रह गई सीटों को भरने के जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) ने स्ट्रे राउंड-2 की आनलाइन काउंसलिंग आरंभ की है।काउंसलिंग प्रक्रिया 19 नवंबर वीरवार को सुबह 11:30 बजे से शुरू हुई है जो 21 नवंबर की मध्यरात्रि तक चलेगी। इसके तहत पात्र उम्मीदवारों को नए सिरे से आनलाइन कालेज और पाठ्यक्रमों के विकल्प भरने होंगे।

बोर्ड के सचिव डा शबीर हुसैन का कहना है कि उन उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिन्हें पिछले किसी भी राउंड में सीट आवंटित नहीं हुई है। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार भी पात्र होंगे, जिन्हें पहले सीट आवंटित हुई थी, लेकिन उन्होंने संबंधित संस्थान में दाखिला नहीं लिया।

हालांकि, पहले से किसी संस्थान में दाखिला लेकर सीट पर काबिज उम्मीदवार इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।नीट यूजी-2026 उत्तीर्ण करने वाले ऐसे उम्मीदवार भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने पंजीकरण तो करवाया था, लेकिन पहले किसी भी राउंड में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे उम्मीदवारों को 1500 रुपये काउंसलिंग शुल्क जमा करवाने के बाद विकल्प भरने होंगे।

सभी सीटें ओपन मेरिट में

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि माप-अप राउंड के दौरान खाली रह गई आरक्षित श्रेणी की सीटों को जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम-2004 के प्रावधानों के तहत ओपन मेरिट में परिवर्तित कर दिया गया था। इसलिए इस राउंड में उपलब्ध सभी सीटें ओपन मेरिट की होंगी।उम्मीदवारों को पिछले राउंड में भरे गए विकल्पों के आधार पर सीट आवंटित नहीं की जाएगी। सभी को नए सिरे से प्राथमिकताएं भरनी होंगी।

विकल्प नहीं भरने वाले उम्मीदवारों को सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि एक बार सीट आवंटित होने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा। आवंटित संस्थान में दाखिला नहीं लेने या जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं करने पर आवंटन रद कर दिया जाएगा। सीट मैट्रिक्स अलग से जारी की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।