विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी में भी नहीं रुकेगा इलाज, दूरदराज के इलाकों में टेलीमेडिसिन शुरू करने की तैयारी

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:33 AM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की एस्टीमेट्स कमेटी के चेयरमैन नजीर अहमद खान गुरेजी ने दूरदराज और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं ...और पढ़ें

दूरदराज और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन शुरू करने के निर्देश। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

दूरदराज और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन शुरू करने के निर्देश। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. दूरदराज, बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर।

  2. इन इलाकों में टेलीमेडिसिन सेवाएं जल्द शुरू करने के निर्देश।

  3. दवाइयों, उपकरणों, योग्य स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा की एस्टीमेट्स कमेटी के चेयरमैन नजीर अहमद खान गुरेजी ने दूरदराज, दुर्गम और बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया है। अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और योग्य स्वास्थ्य पेशेवरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने प्रदेश के बर्फबारी प्रभावित और दूरदराज के इलाकों में टेलीमेडिसिन सेवाएं जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। यहां वीरवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा के दौरान गुरेजी ने दिशा निर्देश दिए।

खाली पद भरने और कर्मचारियों की तैनाती पर मंथन

बैठक के दौरान स्वीकृत पदों और राजपत्रित एवं गैर-राजपत्रित कर्मचारियों की उपलब्धता, रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तथा विशेषरूप से दूरदराज और सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में कर्मचारियों की उचित तैनाती से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कमेटी के सदस्य शाम लाल शर्मा, बलवंत सिंह मनकोटिया, अली मोहम्मद डार, मुश्ताक गुरु, इरशाद रसूल कर, सज्जाद शहीन और सुनील भारद्वाज शामिल हुए।

बर्फबारी से निपटने के लिए श्रीनगर नगर निगम का प्लान

उधर, सर्दियों में संभावित बर्फबारी से निपटने और शहरवासियों को राहत पहुंचाने के लिए श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम ने 24 घंटे सक्रिय रहने वाला स्नो क्लियरेंस कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बर्फबारी के दौरान सड़कें जल्द साफ हों और अस्पतालों, पानी, बिजली तथा राशन जैसी जरूरी सेवाओं तक लोगों की पहुंच बनी रहे।

नगर निगम ने बर्फ हटाने के लिए 43 स्नो प्लाउ लगे ट्रैक्टर, 10 जेसीबी/लोडर और दो स्किड-स्टीयर मशीनें तैयार रखी हैं। संयुक्त आयुक्त सैयद अबुल कासिम को अभियान का समग्र नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) नुज़हत खुर्शीद कुरैशी 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम की निगरानी करेंगी।

नागरिकों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0194-2470465 और 0194-2474499 भी पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।