जम्मू-कश्मीर सचिवालय के 39 कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने दिया क्वासी परमानेंट का दर्जा; देखें पूरी लिस्ट
जम्मू-कश्मीर सरकार ने सचिवालय में कार्यरत 39 कर्मचारियों को अर्ध-स्थायी (क्वासी परमानेंट) घोषित किया है। इस फैसले से लंबे समय ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर सचिवालय के 39 कर्मचारियों को मिला अर्ध-स्थायी दर्जा।
HighLights
39 सचिवालय कर्मचारियों को अर्ध-स्थायी घोषित किया गया।
अस्थायी कर्मचारियों को सरकार के फैसले से बड़ी राहत।
विभिन्न विभागों के असिस्टेंट से लेकर मल्टीटास्किंग स्टाफ शामिल।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। राज्य सरकार ने सचिवालय में कार्यरत 39 कर्मचारियों को अर्ध-स्थायी (क्वासी परमानेंट) घोषित किया है। सरकार के इस फैसले से लंबे समय से अस्थायी आधार पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर सचिवालय अधीनस्थ सेवा के 39 सदस्यों की सेवाओं को अर्ध-स्थायी घोषित करने की मंजूरी दी गई है।
अर्ध-स्थायी दर्जा प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में असिस्टेंट सेक्शन आफिसर, जूनियर स्टेनोग्राफर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और मल्टीटास्किंग स्टाफ शामिल हैं।
कई विभागों में कार्यरत जूनियर स्टेनोग्राफर भी आदेश के दायरे में
सूची में वित्त विभाग में असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी बिलाल अहमद भट, जूनियर स्टेनोग्राफर तरुण शर्मा, प्रतीक दुबे,अभिषेक गुप्ता, मंजू पांडे, अभिषेक खजूरिया, अविनाश, वसीम, दिवाकर शर्मा, राजकुमार, धीरज शर्मा, सुनील सिंह सहित जूनियर स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत अन्य कर्मचारी भी इस आदेश के दायरे में आए हैं।
इन कर्मचारियों की तैनाती जनजातीय मामलों के विभाग, सूचना विभाग, युवा सेवा एवं खेल विभाग, एस्टेट विभाग, कृषि विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन, आवास एवं शहरी विकास विभाग, चुनाव विभाग और उपराज्यपाल सचिवालय सहित विभिन्न विभागों में है।
वहीं, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत मोहम्मद आफताब, मीर ताहिर उल गनी, उत्तम सिंह, वरुण गुप्ता और गुलजार अहमद गिलकर सहित अन्य कर्मचारियों को भी इस फैसले का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा इम्तियाज अहमद खान और संजीत सिंह सहित जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट तथा शेवानी कुमारी जम्वाल, आशीष धर, कुलबीर सिंह, ममता कुमारी, रश्मि शर्मा, इमराना कोसर और मोहिंदर सिंह का नाम भी सूची में शामिल हैं।