विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में 12.36 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित, पढें किस शहर में कितने रहा आंकड़ा

Published: Wed, 11 Feb 2026 01:07 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर सरकार ने विधानसभा में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 12.36 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में 12.36 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगे।

  2. जेपीडीसीएल और केपीडीसीएल ने मिलकर की यह स्थापना।

  3. सभी मीटर भारतीय मानकों के अनुरूप स्थापित किए गए।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को विधानसभा कार्यवाही के दौरान जानकारी दी है कि विभिन्न योजनाओं के तहत अब तक पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 12.36 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। यह जानकारी विधानसभा में विधायक वहीद-उर-रहमान पारा की ओर से पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में दी गई। सरकार ने बताया कि जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) और कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने अभी तक कुल 12 लाख 36 हजार 507 स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए हैं।

जम्मू संभाग के दस जिलों में जेपीडीसीएल ने छह लाख 27 हजार 492 स्मार्ट मीटर लगाए हैं। स्मार्ट मीटरिंग परियोजना के लिए ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आरईसीपीडीसीएल को पीएमडीपी और आरडीएसएस ओयोजनाओं के तहत परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी नामित किया गया है। जम्मू संभाग में यह कार्य टेक्नो इलेक्ट्रिक लिमिटेड, एनविल केबल्स और जीनस पावर साल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा गया है, जबकि कश्मीर संभाग में टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड और एनविल केबल्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां कार्य कर रही हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर केवल इस केंद्र शासित प्रदेश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं, जो पूरे देश में समान रूप से लागू होते हैं। सरकार ने यह भी बताया कि जम्मू संभाग के दस जिलों में 11 केवी फीडरों पर 1600 स्मार्ट फीडर मीटर भी लगाए जा चुके हैं।

कहां लगे कितने स्मार्ट मीटर

  • जम्मू जिला : 3,04,468

  • सांबा जिला : 58,707
  • उधमपुर जिला : 57,320
  • डोडा जिला : 22,591
  • कठुआ जिला : 39,237
  • किश्तवाड़ जिला : 8,742
  • पुंछ जिला : 24,902
  • रामबन जिला : 24,870
  • रियासी जिला : 25,674
  • राजौरी जिला : 60,981
  • कश्मीर संभाग :
  • श्रीनगर जिला : 2,39,147
  • बडगाम जिला : 37,009
  • गांदरबल जिला : 15,427
  • बांदीपोरा जिला : 33,728
  • बारामूला जिला : 87,732
  • कुपवाड़ा जिला : 24,839
  • पुलवामा जिला : 50,322
  • शोपियां जिला : 18,272
  • अनंतनाग जिला : 77,943
  • कुलगाम जिला : 24,596

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।