विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए अटल डुल्लू, अफसरों ने सराहा कार्यकाल; CM उमर ने दिया फेयरवेल डिनर

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:06 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के निवर्तमान मुख्य सचिव अटल डुल्लू को सेवानिवृत्ति पर प्रदेश प्रशासन और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा विदाई दी गई। ...और पढ़ें

CM ने अटल डुल्लू के सम्मान में आयोजित किया विदाई रात्रिभोज। फोटो- इंटरनेट मीडिया

CM ने अटल डुल्लू के सम्मान में आयोजित किया विदाई रात्रिभोज। फोटो- इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. मुख्य सचिव अटल डुल्लू को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।

  2. उनके कार्यकाल में प्रशासनिक सुधार और जनसेवाओं में प्रगति हुई।

  3. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनके सम्मान में विदाई रात्रिभोज दिया।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश प्रशासन की ओर से निवर्तमान मुख्य सचिव अटल डुल्लू को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। आइएएस अधिकारियों की ओर से उनके सम्मान में आयोजित किए गए विदाई समारोह में प्रशासनिक सचिव, कश्मीर के मंडलायुक्त, उपायुक्तों, विभिन्न विभागों के प्रमुखों सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

वक्ताओं ने डुल्लू के कार्यकाल को जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक सफर का एक महत्वपूर्ण और प्रगतिशील अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रशासन में नई ऊर्जा, बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा मिला, जिसके परिणामस्वरूप शासन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई।

उन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण समय में प्रशासन की कमान संभाली, जब जम्मू-कश्मीर को प्रभावी नेतृत्व और बेहतर प्रशासनिक समन्वय की आवश्यकता थी। उन्होंने सभी अधिकारियों और विभागों को साझा लक्ष्यों के साथ जोड़कर टीम भावना, आपसी विश्वास और सामूहिक जिम्मेदारी का माहौल तैयार किया।

अधिकारियों ने डुल्लू की कार्यशैली को सराहा

उनके कार्यकाल के दौरान जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करने, विकास योजनाओं में तेजी लाने और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह एक सरल, सहज और सुलभ प्रशासक रहे, जिन्होंने पेशेवर दक्षता के साथ मानवीय दृष्टिकोण को भी प्राथमिकता दी। डुल्लू ने भी अपने सहयोगियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया।

CM ने अटल डुल्लू के सम्मान में आयोजित किया विदाई रात्रिभोज

वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार शाम पूर्व मुख्य सचिव अटल डुल्लू के सम्मान में विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया। अटल डुल्लू 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के प्रति डुल्लू की विशिष्ट सेवाओं और उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि डुल्लू ने मुख्य सचिव के रूप में अपने कार्यकाल में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का महत्वपूर्ण निर्वाहन किया। विदाई समारोह में मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य, कार्यवाहक मुख्य सचिव शैलेंद्र कुमार, सेना, वायुसेना, रेलवे और विभिन्न संगठनों के अधिकारी तथा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।