विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jhiri Mela 2026: 4 दिन में 2.5 लाख ने टेका मत्था, बाबा जित्तो-बुआ कौड़ी के जयकारों से दिन-रात गूंज रहा झिड़ी मेला

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:14 PM (IST)

Jhiri Mela 2026: झिड़ी मेले में चार दिनों में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दर्शन किए, जिससे मेले में उत्साह और रौनक बरकरार है। 

झिड़ी मेले में गुरुवार को डोगरी गीतों का आनंद लेते श्रद्धालु। (फोटो- जागरण)

झिड़ी मेले में गुरुवार को डोगरी गीतों का आनंद लेते श्रद्धालु। (फोटो- जागरण)

जागरण संवाददाता, जम्मू। आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति के प्रतीक ऐतिहासिक झिड़ी मेले में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मेले के चार दिनों में अब तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु पहुंचकर बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं। गुरुवार को मेले के चौथे दिन भी 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं।

मेला इंचार्ज एवं एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि चार दिनों में करीब ढाई लाख लोग बाबा, बुआ कौड़ी के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लोगों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है, जो दर्शन करने के साथ मेले की रौनक देखने और खरीदारी का आनंद लेने पहुंचते हैं।

दिन-रात गुलजार रहता है मेला

24 घंटे चलने वाले इस मेले में दिन-रात चहल-पहल बनी हुई है। मेले में सजे विभिन्न प्रकार के स्टाल, खानपान की दुकानें और मनोरंजन के साधन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

खासकर बच्चों के लिए लगाए गए तरह-तरह के झूले और मौत का कुआं आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इन मनोरंजक गतिविधियों को देखने के लिए बच्चों के साथ-साथ बड़े भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बाबा जित्तो-बुआ कौड़ी के जयकारों से गूंज रहा झिड़ी मेला

बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के जयकारों से गूंजते झिड़ी गांव में श्रद्धा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मेले की बढ़ती रौनक और श्रद्धालुओं की निरंतर आमद से साफ है कि आने वाले दिनों में भी यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती रहेगी।

गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

बाबा जित्तो के नाटक को देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संयोजक शादाब खान ने बताया कि दो दिनों तक नटरंग की ओर से नाटक का बाबा जित्तो का मंचन देखने हजारों की संख्याों श्रद्धालु और कला प्रेमी पहुंचे। 

गुरुवार को कुड नृत्य के अलावा सौरभ शिवाल्या, अशोक हंस और रवि रघुवंशी ने अपने गीतों से उपस्थिति को झूमने को विवश किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।