विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमींदार के अन्याय से लड़े थे बावा जित्तो, झिड़ी मेले में जीवंत होगी 600 साल पुरानी गाथा;24-25 नवंबर को नाटक का मंचन

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:37 AM (IST)

Jhiri Mela 2026: झिड़ी मेले में नटरंग द्वारा 24 और 25 नवंबर को 'बावा जित्तो' नाटक का मंचन होगा। यह नाटक 600 साल पुरानी लोकगाथा को जीवंत करेगा, जिसमें लोकनायक बावा जित्तो के बलिदान की कहानी है।

झिड़ी मेले में जीवंत होगी 600 साल पुरानी बावा जित्तो की गाथा। (फोटो- जागरण)

झिड़ी मेले में जीवंत होगी 600 साल पुरानी बावा जित्तो की गाथा। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. नटरंग 24-25 नवंबर को 'बावा जित्तो' नाटक का मंचन करेगा।

  2. यह नाटक 600 साल पुरानी लोकगाथा पर आधारित है।

  3. लोकनायक बावा जित्तो के बलिदान की कहानी दर्शाई जाएगी।

जागरण संवाददाता, जम्मू। झिड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंगलवार और बुधवार को डोगरा लोकनायक बाबा जित्तो के बलिदान की गाथा नाट्य मंचन के माध्यम से देखने का अवसर मिलेगा। नटरंग की ओर से 24 और 25 नवंबर को झिड़ी मेले के मुख्य मंच पर नाटक 'बावा जित्तो' के भव्य शो आयोजित किए जाएंगे।

दोनों दिन प्रस्तुति शाम सात बजे शुरू होगी। नटरंग पिछले 25 वर्षों से झिड़ी मेले में इस नाटक का मंचन करता आ रहा है।

पद्मश्री बलवंत ठाकुर के निर्देशन और परिकल्पना से तैयार यह नाटक पिछले 41 वर्षों से देशभर में मंचित हो रहा है।

झिड़ी मेले में उमड़ते हैं लाखों श्रद्धालु

ठाकुर के अनुसार, झिड़ी मेले में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इस मंचन के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और विरासत को व्यापक पहचान मिलती है।

प्रमुख किरदारों के लिए चुने गए जाने-माने रंगमंच कलाकार

इस वर्ष बावा जित्तो की भूमिका अरविंद आनंद निभाएंगे, जबकि मल्ली के किरदार में राष्ट्रीय नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता अनिल टिक्कू नजर आएंगे।

नीरज कांत, पवन वर्मा और मोहम्मद यासीन सहित कई अनुभवी कलाकार भी प्रस्तुति का हिस्सा होंगे। बुआ गौरी की भूमिका प्रियल अशोक गुप्ता निभाएंगी।

600 साल पुरानी लोकगाथा पर आधारित है बावा जित्तो का नाटक

नाटक लगभग 600 वर्ष पुरानी उस लोकगाथा पर आधारित है, जिसमें एक मेहनतकश भूमिहीन किसान बावा जित्तो जमींदार के शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाता है। पिता की चिता पर उसकी बेटी गौरी का बलिदान इस कथा को और मार्मिक बना देता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।