Move to Jagran APP

अखनूर में सैन्य अभ्यास के दौरान ग्रेनेड फटने से जवान गंभीर रूप से घायल Jammu News

यह हादसा सुबह सैन्य अभ्यास के दौरान उस समय हुआ जब जवान ग्रेनेड फेंकने का अभ्यास कर रहा था।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 12:04 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 12:04 PM (IST)
अखनूर में सैन्य अभ्यास के दौरान ग्रेनेड फटने से जवान गंभीर रूप से घायल Jammu News
अखनूर में सैन्य अभ्यास के दौरान ग्रेनेड फटने से जवान गंभीर रूप से घायल Jammu News

जम्मू, जेएनएन। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में सैन्य अभ्यास के दौरान एक जवान ग्रेनेड फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान की पहचान लखविन्द्र सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। वह 18 जैक का है। साथियों ने उसे तुरंत घायल अवस्था में सैन्य अस्पताल पहुंचाया जहां फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

यह हादसा सुबह सैन्य अभ्यास के दौरान उस समय हुआ जब जवान ग्रेनेड फेंकने का अभ्यास कर रहा था। लखविन्द्र सिंह ने ग्रेनेड फेंकने से पहले जैसे ही उसकी पिन निकाली, अचानक उसमें विस्फोट हो गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभ्यास में शामिल दूसरे जवानों ने तुरंत उसे उठाया और इलाज के लिए सैन्य अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.