Jammu Weather: फिर बदला मौसम का मिजाज, आसमान रहेगा साफ; पर हल्की बारिश से धूल भरी आंधी तक का पूर्वानुमान
मई महीने में हुई रिकॉर्ड बारिश और अधिकतर समय तापमान सामान्य से नीचे रहने के बाद जून भी अभी ठंडा ही चल रहा है। 1 जून को बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश के बाद देर रात को हुई हल्की बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा।
जम्मू, जागरण संवाददाता : मई महीने में हुई रिकॉर्ड बारिश और अधिकतर समय तापमान सामान्य से नीचे रहने के बाद जून भी अभी ठंडा ही चल रहा है। 1 जून को बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश के बाद देर रात को हुई हल्की बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप खिली रही, लेकिन धूप जून महीने जैसी गर्म नहीं रही।
बीच-बीच में हो सकती है बारिश की बौछार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी आठ जून तक कभी बादल छाएंगे तो कभी धूल भरी आंधी परेशान कर सकती है।तापमान भी समान्य से नीचे ही रहने की संभावना है। 3-4 जून को दोपहर बाद कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 5 से 10 जून तक अमूमन मौसम साफ रहेगा, लेकिन बीच-बीच में बौछार की संभावनाएं बनी रहेगी।
143.7 एमएम बारिश की गई रिकॉर्ड
इस वर्ष मई महीने में रिकार्ड 143.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। महीने में दस दिन बारिश हुई। केवल तीन दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।मई महीना वर्ष के सबसे गर्म महीनों में गिना जाता है लेकिन इस वर्ष मई ठंडा रहा तो जून में भी तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना दिख रही है।
24 घंटों में कई जगहों पर वर्षा
जून का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही प्री मानसून बारिश शुरू हो जाती है। वहीं अंतिम सप्ताह में मानसून दस्तक देने का समय रहता है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर के कई स्थानों पर वर्षा हुई।
- जम्मू में 1.4 एमएम
- बनिहाल 3.2 एमएम
- बटोत में 7.3 एमएम
- कटड़ा में 6.2 एमएम
- भद्रवाह में 14.4 एमएम
- गुलमर्ग में 19.8 एमएम
- कुकरनाग में 5.0 एमएम
- कुपवाड़ा में 4.9 एमएम
- काजीगुंड में 2.2 एमएम
- श्रीनगर में 2.9 एमएम बारिश दर्ज की गई।
स्थान अधिकतम न्यूनतम
- जम्मू 31.7 19.6
- कटड़ा 28.7 16.6
- बनिहाल 21.1 9.3
- भद्रवाह 20.4 14.4
- बटोत 20.5 10.3
- श्रीनगर 22.3 9.8
- गुलमर्ग 11.6 3.0
- पहलगाम 17.8 3.2
- काजीगुंड 22.6 10.0
- कुपवाड़ा 22.8 9.2
- कोकरनाग 22.6 9.9