विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu: DSP आदिल सहित दो वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी निलंबित, दस दिन पहले भ्रष्‍टाचार के केस में किया गया था अरेस्‍ट

By rohit jandiyalEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 01 Oct 2023 04:33 PM (IST)

Jammu Kashmir News जम्‍मू के डीएसपी शेख आदिल सहित दो वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को आज निलंबित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

डीएसपी शेख आदिल सहित दो वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी निलंबित
डीएसपी शेख आदिल सहित दो वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी निलंबित

HighLights

  1. 21 सितंबर को भ्रष्‍टाचार के मामले में श्रीनगर में किया था अरेस्‍ट।
  2. निलंबन की अवधि के दौरान अधिकारी जोनल पुलिस मुख्यालय कश्मीर में अटैच रहेगा।

राज्य ब्यूरो, जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार को डीएसपी शेख आदिल सहित दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। हाल ही में श्रीनगर में भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण और अपील नियम ) 1956 के नियम 31 (2) के संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक आदिल मुश्ताक को 21 सितंबर 2023 से निलंबित माना जाएगा।

अधिकारी जोनल पुलिस मुख्यालय कश्मीर में रहेगा अटैच

उसी दिन भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 7ए तथा आईपीसी की धारा 167, 193, 201ए 210, 218, 221 के तहत एफआईआर संख्या 149/2023 के तहत उक्त अधिकारी की गिरफ्तारी का आदेश पुलिस स्टेशन नौगाम ने दिया था।

यह भी पढ़ें: बारामुला पुलिस का ड्रग तस्‍करों पर बड़ा एक्‍शन, नौ महीने में अब तक पकड़े गए इतने आरोपित; पढें पूरा अपडेट

निलंबन की अवधि के दौरान अधिकारी जोनल पुलिस मुख्यालय कश्मीर में अटैच रहेगा। आदिल को 21 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एसडीपीओ नौगाम रहते हुए कुछ लोगों को झूठे आतंकी मामलों में फंसाने की धमकी देते हुए उनसे उगाही की।

झूठे मामलों में लोगों को फंसाया

इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य लोगों को झूठे मामलों में फंसाया। उन पर कथित तौर पर कुछ महिलाओं को तंग करने का भी आरोप लगा था। उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों का पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेकर प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही पाई थी। इसी के आधार पर उन्हें इसी वर्ष मई में अटैच किया गया था।

यह भी पढ़ें: Jammu : सेना-वायुसेना ने हवाई खतरों से निपटने पर किया मंथन, चीन-पाकिस्तान से सटी सीमा पर सुरक्षा होगी मजूबत