Move to Jagran APP

Jammu Srinagar : पहाड़ से गिरते पत्थरों के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर हाईवे 11 बजे खुला, रुक रुक कर चल रहे वाहन

Jammu Srinagar Highway मगर 11 से सवा 12 बजे के हाईवे पहाड़ से गिरते पत्थरों के कारण वाहनों को दो बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। खुलने के बाद तकरीबन 70 वाहन निकाल चुके हैं। फिलहाल हाईवे पर यातायात चल रहा है।

By amit mahiEdited By: Rahul SharmaPublished: Tue, 27 Sep 2022 01:26 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 01:26 PM (IST)
Jammu Srinagar : पहाड़ से गिरते पत्थरों के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर हाईवे 11 बजे खुला, रुक रुक कर चल रहे वाहन
हाईवे बंद रहने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बन गई।

ऊधमपुर, जागरण संवाददाता : रामबन जिला में स्थित मिहाड़ क्षेत्र जम्मू श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर बार बार ब्रेक लगा रहा है। मंगलवार को मिहाड़ इलाके में पहाड़ से गिरते पत्थरों की वजह से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ।

loksabha election banner

बता दें कि जम्मू श्रीनगर हाईवे की मरम्मत और उसे चौड़ा करने के लिए हाईवे को रोजाना (तड़के)सुबह 3.00 बजे से सुबह 8.00 बजे तक बंद रखा जाता है। मंगलवार सुबह भी हाईवे को इस काम के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। सुबह 8.00 बजे हाइवे को खोला जाना था। मगर इससे पहले ही मिहाड़ कैफेटेरिया मोड़ इलाके में पहाड़ से गिरते पत्थरों ने हाईवे को खुलने नहीं दिया। लगातार गिरते पत्थरों की वजह से वहानों का वहां गुजरना मुमकिन नहीं हो रहा था।

सुबह 11 बजे के करीब पत्थर गिरना रुकने पर मलबा हटा कर वाहनों को निकाला जा रहा है। मगर इस दौरान भी पहाड़ से गिरते पत्थरों की वजह से दो बार 5 से 10 मिनट के लिए वाहनों की आवाजाही को रोकना पड़ा। इस बारे में डीएसपी ट्रैफिक रामबन पारुल भारद्वाज ने बताया कि मिहाड़ में पहाड़ से गिरते पत्थरों की वजह से हाईवे सुबह 8.00 बजे नहीं खुल पाया।

सुबह 11 बजे पत्थर गिरना रुकने पर मलबा और पत्थर साफ कर हाईवे पर वाहनों को छोड़ा गया। मगर 11 से सवा 12 बजे के हाईवे पहाड़ से गिरते पत्थरों के कारण वाहनों को दो बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। खुलने के बाद तकरीबन 70 वाहन निकाल चुके हैं। फिलहाल हाईवे पर यातायात चल रहा है।

वहीं हाईवे बंद रहने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बन गई। वाहनों को दोनों तरफ से और वाहनों को छोड़ना भी रोक दिया गया है। पत्नीटॉप, कुद, चिनैनी, डोडा किश्तवाड़ जाने वाले वाहनों को पूछताछ के बाद छोड़ा जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.