Jammu Srinagar Highway Open : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, हाईवे पर फंसे वाहनों काे निकालने जा रहा
Jammu Srinagar Highway Closed नेशनल हाईवे एथारिटी आफ इंडिया के कर्मचारी मशीनों की मदद से हाईवे को खोलने का काम कर रहे हैं। चट्टाने बड़ी होने की वजह से उन्हें हटाने में समय लग रहा है। उम्मीद है कि अगले दो-तीन घंटों में मलवे को हटा दिया जाएगा।
जम्मू, जेएनएन : Jammu Srinagar Highway Open : जम्मू संभाग के रामबन के निकट पस्सियां गिरने से बुधवार सुबह बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को अब वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि ऊधमपुर से लेकर रामबन व जवाहर टनल से लेकर काजीगुंड तक सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, उन्हें निकाला जा रहा है। नेशनल हाइवे अथारिटी के कर्मचारियों ने सुबह ग्यारह बजे के करीब पस्सियां हटाकर हाइवे को खोल दिया। हाईवे खुलने के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
आपको बता दें कि आज सुबह बनिहाल के रामपरी इलाके में अचानक से पहाड़ों में भूस्खलन हुआ। बड़ी-बड़ी चट्टाने पहाड़ों से खिसकर सड़क के बीचों-बीच इकट्ठा हो गई। यह तो गनिमत है कि उस समय हाईवे पर से कोई वाहन गुजर नहीं रहा था। कोई नुकसान नहीं हुआ।
चट्टानों काे हटाने का काम किया जा रहा है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों को राेक दिया गया है। काजीगुंड, ऊधमपुर व जम्मू में हाईवे बंद होने की सूचना दे दी गई है। घाटी आने वाले वाहनों को नगरोटा, जखैनी, काजीगुंड आदि इलाकों में रोक दिया गया है। इनकी संख्या दो हजार से अधिक बताई गई है।
नेशनल हाईवे एथारिटी आफ इंडिया के कर्मचारी मशीनों की मदद से हाईवे को खोलने का काम कर रहे हैं। चट्टाने बड़ी होने की वजह से उन्हें हटाने में समय लग रहा है। उम्मीद है कि अगले दो से तीन घंटों में मलवे को हटा दिया जाएगा। हाईवे पर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही दोपहर तक ही सुनिश्चित हो पाएगी।
इसी बीच श्रीनगर-लेह व मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही नियमित रूप से जारी है। ट्रैफिक विभाग के अधिकारी ने बताया कि चट्टानों को हटाने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हाईवे के खुलते ही सबसे पहले फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। जाम में फंसे वाहनों के निकलने के बाद ही अन्य वाहनों को आगे बढ़ने की इजाजत दी जाएगी।