विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर 6 कॉलेज में कामकाज प्रभावित; मरीज परेशान

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:38 PM (IST)

रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने और मातृत्व अवकाश लाभ की मांग को लेकर जम्मू-कश्मीर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल शुरू कर दी है। जीएमसी जम्मू में आंशिक असर है, लेकिन अन्य नए कॉलेजों में मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।

GMC श्रीनगर में PG डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। (फोटो- जागरण/साहिल मीर)

GMC श्रीनगर में PG डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। (फोटो- जागरण/साहिल मीर)

HighLights

  1. रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की।

  2. जीएमसी जम्मू में आंशिक असर, अन्य कॉलेजों में मरीज परेशान।

  3. स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में, मांगों पर कोई सुनवाई नहीं।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जीएमसी जम्मू के बाद जीएमसी श्रीनगर व अन्य मेडिकल कालेजों के रेजिडेंट डाक्टरों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि इसका असर जीएमसी जम्मू में तो कम हो रहा है लेकिन नए मेडिकल कालेजों के गैर राजपत्रित कर्मचारियों के पहले से ही हड़ताल पर होने के कारण रेजिडेंट डाक्टरों की शुरू हुई हड़ताल ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं।

जीएमसी जम्मू में रेजिडेंट डाक्टर एसोसिउशन के आह्वान पर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। ओपीडी के बाहर बैठे रेजिडेंट डाक्टरों ने सरकार से शेर-कश्मीर इंस्टीटयूट आफ मेडिकल सांइसेस सौरा और एम्स जम्मू के रेजिडेंट डाक्टरों के बराबर देने की मांग की।

यही नहीं उन्होंने रेजिडेंट डाक्टरों को मातृत्व अवकाश देने का पूरा लाभ देने की भी मांग की। एसोसिएशन के प्रधान डा. तरुण शर्मा का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी।डाक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।

वहीं श्रीनगर मेडिकल कालेज में शुक्रवार से पोस्टग्रेजुएट और सीनियर रेजिडेंट डाक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। वे अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के बराबर स्टाइपेंड दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

image-fotor-20261120164016

स्टाइपेंड की शिकायतें जल्द दूर करे सरकार

आल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और गवर्नमेंट मेडिकल कालेज श्रीनगर के रेजिडेंट डा. मोहित चौधरी ने कहा कि सरकार को स्टाइपेंड से जुड़ी लंबे समय से लंबित शिकायतों का बिना किसी और देरी के समाधान करना चाहिए।डाक्टरों ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने की अपील की है।

यही नहीं राजौरी, कठुआ, डोडा, बारामुला, अनंतनाग मेडिकल कालेजों के रेजिडेंट डाक्टर भी हड़ताल कर रहे हैं। सभी का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं। उनका कहना है कि सरकार ने कई बार आश्वासन देने के बाद कुछ भी नहीं किया।

मरीज होने लगे परेशान

जीएमसी जम्मू में हालांकि दूसरे दिन भी ओपीडी सेवाएं सामान्य रहीं। वरिष्ठ डाक्टर बैठे रहे और आपरेशन थियेटर भी वलते रहे। इमरजेंसी में पहले से ही सभी काम काम कर रहे हैं। हालांकि स्टाफ की कमी के कारण थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है। मगर जीएमसी कठुआ, राजौरी, डोडा, बारामुला और अनतंनाग मेडिकल कालेजों में गैर राजपत्रित कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं।

ऐसे में रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल का असर मरीजों पर पड़ रहा है। इन मेडिकल कालेजों में स्टाफ की भी भारी कमी है। यहां पर इलाज के लिए आने वाले मरीज निजी अस्पतालों या फिर जम्मू में पहुंच रहे हैं।जम्मू के एक निजी क्लीनिक में पहुंचे कठुआ के एक मरीज ने बताया कि पहले वह जीएमसी कठुआ गए थे लेकिन वहां पर डाक्टरों व कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में वता चला तो जम्मू आ गया।

स्वस्थ्य मंत्री दिल्ली में, नहीं ली किसी ने सुध

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू इस समय दिल्ली में हैं और हड़ताली डाक्टरों व गैर राजपत्रित कर्मचारियों की मांगों को सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में इनकी हड़ताल अभी लंबी जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।