इस महीने बनकर तैयार हो जाएगा जम्मू का नया रेलवे स्टेशन, जल्द शुरू हो जाएगी रेल सेवा
Jammu Kashmir News रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। जम्मू रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। नए स्टेशन में शॉपिंग मॉल सब-वे एस्कलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। बता दें कि मौजूदा स्टेशन को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। जिसके चलते 50 दिनों तक 65 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई रेल गाड़ियों को री-शेड्यूल भी किया है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। नए जम्मू रेलवे स्टेशन के निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। अप्रैल तक नए स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएंगी। पुराने और नए स्टेशन को आपस में जोड़ने वाला फुट ओवर ब्रिज मार्च तक बन जाएगा। पटरी बिछाने, नए यार्ड का काम चल रहा है।
जम्मू में फिलहाल केवल 3 रेल लाइन बहाल
इसी कारण इन दिनों जम्मू रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात पर लगभग रोक है। मौजूद समय में कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को चलाने के लिए तीन रेल लाइन को बहाल रखा है। पनामा चौक से नरवाल मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर के साथ लगते मार्ग जहां फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया का डिपो है, में नए स्टेशन का प्रवेश द्वार तैयार किया जा रहा है।
यहां चार प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। नए प्लेटफार्म बनने से जम्मू के दोनों स्टेशनों में सात प्लेटफार्म हो जाएंगे, जिससे जम्मू आने वाली रेलगाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी संभव है।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat Express: माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत कैंसिल, 50 दिन तक नहीं चलेगी देश की सुपरफास्ट ट्रेन
मौजूद समय में तीन प्लेटफार्म होने से वहां यातायात का दबाव अधिक है। रेल यातायात को इस प्रकार से चलाया जा रहा कि सुबह जम्मू स्टेशन पर रेलगाड़ियां पहुंचें और दो पहर बाद जम्मू से अधिकतर रेलगाड़ियां रवाना की जाती हैं। नए चार प्लेटफार्म बनने से किसी भी समय रेलगाड़ियों को चलाया जा सकता है।
तोड़ कर नया बनेगा मौजूदा जम्मू रेलवे स्टेशन
वर्ष 2025 के अंत तक नया जम्मू रेलवे स्टेशन, जिसमें शापिंग मॉल, सब-वे, एस्कलेटर व अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं होगी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद मौजूदा जम्मू रेलवे स्टेशन को तोड़ कर उसे नया बनाया जाएगा। वर्ष 1972 में जम्मू रेलवे स्टेशन बना था।
उसके बाद से जम्मू रेलवे स्टेशन के ढांचे का विस्तार नहीं हो पाया है। यहीं कारण है कि मौजूदा रेलवे स्टेशन को तोड़ कर उसे भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
50 दिन तक 65 ट्रेने रहेंगी रद्द
जम्मू रेलवे स्टेशन पर जारी मरम्मत कार्य से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अगले 50 दिन तक रद्द करने की घोषणा की है। हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली और कटड़ा के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण रेलगाड़ी है। यह सेवा उत्तर रेलवे जोन द्वारा संचालित और रखरखाव की जाती है।
बता दें कि दिल्ली से कटड़ा के बीच दो वंदे भारत ट्रेन संचालित होती हैं। दरअसल, इन दिनों जम्मू स्टेशन पर मरम्मत कार्य जारी हैं। 50 दिन तक 65 ट्रेनों को रद्द किया है। कई रेल गाड़ियों को री-शेड्यूल भी किया है। जो जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से चलने की बजाय अन्य स्टेशनों से चलेगी। ट्रेनें न चलने से यात्रियों को कड़ाके की ठंड में कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
दिल्ली से कटड़ा जाने वाली वंदे भारत
जम्मू तवी से रद्द होने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में जम्मू तवी-बाड़मेर, ऊधमपुर से पठानकोट के बीच चलने वाली डीएमयू, ऊधमपुर दुर्ग, जम्मू तवी सियालदह, त्रिपुरा-जम्मू, काठ गोदाम-जम्मू, कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी, गोरखपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-भागलपुर एक्सप्रेस के अलावा कई अन्य रेल गाड़ियां अगले 50 दिन तक रद्द रहेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।