विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: जम्मू में दिखी पुलिस की दबंगई, अपराधियों को सड़क पर सरेआम पीटते हुए घुमाया; लोग रह गए दंग

Published: Thu, 12 Jun 2025 11:40 AM (IST)

जम्मू पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जिससे क्षेत्र के लोग दंग रह गए। गंग्याल क्षेत्र में चार ...और पढ़ें

अपराधियों को पीट कर ले जाती हुई पुलिस
अपराधियों को पीट कर ले जाती हुई पुलिस

जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर में बुधवार को जम्मू पुलिस का दबंग रूप पहली बार देखने को मिला। पुलिस ने अपराधियों को सड़क पर सरेआम पीटते हुए घुमाया। पुलिस का यह दबंग रूप देख क्षेत्र के लोग भी दंग रह गए, क्योंकि लोगों ने भी पुलिस का यह रूप पहले कभी नहीं देखा था।

अपराधियों को इस तरह सरेआम पीटते-पीटते थाने ले जाने की कार्रवाई को अंजाम देते हुए जम्मू पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि अब अपराधियों के साथ इसी तरह निपटा जाएगा और जहां वो दहशत फैलाने का प्रयास करेंगे, उसी क्षेत्र में उन्हें जनता के सामने सरेआम पीटा जाएगा। पुलिस का यह सख्त रवैया गंग्याल क्षेत्र का है जहां चार दिन पहले गोलीकांड हुआ था।

यह गोलीकांड गैंगवार को लेकर हुआ था। गंग्याल के माडल टाउन इलाके में गैंगस्टर परमजीत सिंह उर्फ पंकज उर्फ मुर्गा निवासी शिवनगर, सियोड़ा पर हुआ था। पंकज मोटरसाइकिल पर अपने एक अन्य साथी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के साथ जा रहा था कि कार सवार युवकों ने उस पर गोलियां चलाई। इस हमले में उसकी बाजू पर गोली लगी और जान बच गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस गोलीकांड को अंजाम देने वाला हरजोत सिंह उर्फ अंडा निवासी डिग्याना कैंप है। परमजीत भी हिस्ट्रीशीटर है और दोंनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। बुधवार को गंग्याल पुलिस ने हरजोत सिंह और उसके एक अन्य साथी रमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार कर थाने ले जाने के बजाय पुलिस ने उन्हें गंग्याल में नेशनल हाईवे पर पीटते-पीटते घुमाया। पुलिस दोनों को पीटते हुए थाने तक ले गई और यह नजारा देखने के लिए जगह- जगह लोगों की भीड़ नजर आई।

यह भी पढ़ें- Jammu News: गर्मी बढ़ने के साथ पटनीटॉप में पर्यटकों की संख्या में इजाफा, लगा जाम; टूरिस्ट परेशान