Move to Jagran APP

आजमगढ़ रंग महोत्सव मे जम्मू की नाट्य संस्था समूह थियेटर को मिला नौ पुरस्कार

महोत्सव मे 37 रंगमंच दलो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमे समूह थियेटर को नौ पुरस्कार मिले।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 19 Jan 2018 11:42 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2018 11:42 AM (IST)
आजमगढ़ रंग महोत्सव मे जम्मू की नाट्य संस्था समूह थियेटर को मिला नौ पुरस्कार
आजमगढ़ रंग महोत्सव मे जम्मू की नाट्य संस्था समूह थियेटर को मिला नौ पुरस्कार

जम्मू, [जागरण संवाददाता]। रंग महोत्सव, आजमगढ़ मे जम्मू की नाट्य संस्था समूह थियेटर ने नौ पुरस्कार जीत कर राज्य का गौरव बढ़ाया। आजमगढ़, यूपी मे आयोजित इस 16वे रंग महोत्सव मे समूह थियेटर ने युवा निर्देशक रविंद्र शर्मा के निर्देशन मे डॉ. ज्ञान सिंह के डोगरी नाटक 'बाबा जिलाोमल' का मंचन किया था।

loksabha election banner

महोत्सव मे 37 रंगमंच दलो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमे समूह थियेटर को नौ पुरस्कार मिले, जिसमे तीसरी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति, निर्देशन मे रविंद्र शर्मा को तीसरा सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, संदीप मंहास को तीसरा सर्वश्रेष्ठ कलाकार, आशिमा दलाा को सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार सम्मान मिला। सुरेद्र मंहास को संगीत मे दूसरा पुरस्कार, शुभम सिंह नाग, यशविंद्र बाली को बेस्ट मेकअप, रविंद्र शर्मा को बेस्ट कॉस्ट्यूम अवार्ड मिला। दल को बेस्ट थियेटर मार्च, रविंद्र शर्मा को बेस्ट ग्रुप लीडर सम्मान मिला।

आजमगढ़ से राज्य का नाम रोशन कर लौटे दल को जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव डॉ. अजीज हाजिनी ने बधाई दी।वह सभी कलाकारो से मिले और उन्हे आगे भी इसी लगन से रंगमंच करते रहने के लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.