Move to Jagran APP

Azadi Ka Amrit Mahotsav : जम्मू नगर निगम बांटेंगे तिरंगे, सुपरवाइजरों को मिली जिम्मेवारी

Azadi Ka Amrit Mahotsav ज्वाइंट कमिश्नर का कहना है कि सरकार के हर घर तिरंगे के फैसले का भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर निगम की तरफ से भी झंडे बांटने के लिए जारी कर दिए गए हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 12:00 PM (IST)
Azadi Ka Amrit Mahotsav : जम्मू नगर निगम बांटेंगे तिरंगे, सुपरवाइजरों को मिली जिम्मेवारी
शहर में करीब 200 कर्मचारियों की ड्यूटी झंडों के वितरण के लिए लगाई गई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता  : हर घर तिरंगा की मुहिम को सफल बनाने के लिए अब जम्मू नगर निगम भी हरकत में आया है। जम्मू नगर निगम शहर में 85 हजार झंडे बांटने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने सेनिटरी इंस्पेक्टरों, सेनिटरी सुपरइवाजरों के अलावा अन्य स्टाफ की जिम्मेवारी तय की है। इतना ही नहीं सभी कारपोरेटरों को भी इस मुहिम का हिस्सा बनाया जा रहा है।

loksabha election banner

जम्मू नगर निगम में हेल्थ एंड सेनिटेशन के ज्वाइंट कमिश्नर कुलभृूषण खजूरिया ने पहले चरण में 30 हजार राष्ट्रीय ध्वज संबंधित कर्मचारियों को सौंपे जिन्हें हर वार्ड में पहुंचाया गया। कारपोरेटरों व वार्ड आफिस में इन्हें पहुंचा दिया गया है और 13 अगस्त तक से पहले यह सभी झंडे शहर वासियों में बांटे जाने हैं।

जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम को यह झंडे भेजे जा रहे हैं। रविवार को जिला प्रशासन की तरफ से 30 हजार झंडे निगम को दिए गए। शहर के सभी 75 वार्डों में लोगों में यह तिरंगें बांटे जाने हैं और प्रत्येक झंडे के लिए 20 रुपये लिए जाने निर्धारित किए गए हैं। अधिकतर कारपोरेटरों ने स्वयं ही जिम्मेवारी भी संभाल ली है ताकि वार्डों के हर घर में 13 से 15 अगस्त का देश की आन-बान-शान का प्रदर्शन हो। शहर में करीब 200 कर्मचारियों की ड्यूटी झंडों के वितरण के लिए लगाई गई है।

ज्वाइंट कमिश्नर का कहना है कि सरकार के हर घर तिरंगे के फैसले का भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर निगम की तरफ से भी झंडे बांटने के लिए जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों, निगरानों, सुपरवाइजरों समेत अन्य कर्मचारियों को काम सौंपा गया है ताकि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा झंडे बांट दिए जाएं। हर घर में तीन दिनां तक तिरंगा शान से लहराता रहे।

वहीं मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा। इसमें हर स्तर पर प्रयास जारी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं, कारपोरेटरों को भी मुहिम का हिस्सा बने हुए हैं। हर कोई इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। नगर निगम की तरफ से भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि कोई परेशानी न रहे। झंडे भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.