विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JMC: जम्मू नगर निगम का फैसला, पहले चरण में 8 वार्डों को बनाया जाएगा स्मार्ट वार्ड

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Wed, 28 Oct 2020 06:11 PM (IST)

बैठक में निर्णय लिया गया कि जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जम्मू नगर निगम अपने 75 में से 8 वार्डों को स्मार्ट वार्ड बनाएगा। इसे एक छोटे से शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। वहां हर प्रकार का विकास व सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।

चरणबद्ध तरीके से सभी के सभी 75 वार्डों को स्मार्ट वार्ड बनाया जाएगा।
चरणबद्ध तरीके से सभी के सभी 75 वार्डों को स्मार्ट वार्ड बनाया जाएगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर में आठ-आठ वार्डों का ग्रुप बनाकर उन्हें स्मार्ट वार्ड बनाया जाएगा। इसके तहत उनमें विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के साथ अन्य विकास कार्यों को भी करवाया जाएगा। इस फैसले को जनरल हाउस में लाकर पारित करवाया जाएगा। पहले चरण में गांधीनगर विधानसभा के आठ वार्ड लिए गए हैं।

यह फैसला बुधवार को जम्मू नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी की मासिक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने की। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई और जो मामले पूर्व की बैठक में नहीं सुलझे थे, उन्हें सुलझाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जम्मू नगर निगम अपने 75 में से 8 वार्डों को स्मार्ट वार्ड बनाएगा। इसे एक छोटे से शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। वहां हर प्रकार का विकास व सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। 75 वार्डों में से जिन वार्डों को अभी स्मार्ट वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया है उनमें वार्ड नंबर 50, 51, 55, 56, 57, 68, 69 व वार्ड नंबर 70 शामिल हैं। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि इन वार्डो के स्मार्ट वार्ड बनने के बाद फिर आगे कुछ और वार्ड चयनित किए जाएंगे और इसी प्रकार की प्रक्रिया को दोहराते हुए सभी के सभी 75 वार्डों को स्मार्ट वार्ड बनाया जाएगा।

इस मौके पर शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए और उन पर विचार विमर्श भी किया गया। साथ ही बलोरिया ने अधिकारियों को इस बात के लिए भी निदेर्शित किया कि सफाई कर्मचारियों और नाला गैंग के सदस्यों को किसी भी प्रकार के औजार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्हें झाड़ू से लेकर रेहड़ी तक मुहैया करवाई जाएं, क्योंकि बिना हथियार के कोई जंग नहीं जीती जा सकती।

गंदगी के खिलाफ हमारी लड़ाई के योद्धा ये स्वच्छता कर्मी ही हैं और उन्हें हर वो औजार दिया जाए जिनकी इनको जरूरत है। इस मौके कमेटी सदस्यों में कॉरपोरेटर अरुण खन्ना, राजेंद्र सिंह जम्वाल, राज कुमार, शमां अख्तर, मोहिन्द्र कुमार, सोबत अली व तीर्थ कौर सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।