विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu : कुंजवानी बाईपास में पुलिस की मौजूदगी में चला नगर निगम का पीला पंजा

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 01:11 PM (IST)

Jammu Municipal Corporation वीरवार सुबह नौ बजे के करीब नगर निगम की टीम निगम सचिव अतुल गुप्ता की देखरेख में कुंजवानी बाईपास मार्ग पर पहुंची। टीम के साथ आई जेसीबी मशीन ने इमारत के एक हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया।

गाड़ियों का यह शोरूम सैनिक कालोनी के रहने वाले सुखदेव सिंह बाहू का बताया जा रहा है।
गाड़ियों का यह शोरूम सैनिक कालोनी के रहने वाले सुखदेव सिंह बाहू का बताया जा रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के कुंजवानी बाईपास इलाके में स्थित गाड़ियों के शोरूम अशोक ले-लैड में नगर निगम की खिलाफवर्जी विंग ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत पीला पंजा चला गया। बताया जा रहा है कि शोरूम और उसके साथ इसी इमारत में बनी कार-24 कंपनी की इमारत नगर निगम द्वारा पास नक्शे के तहत नहीं बनाई गई है।

वीरवार सुबह नौ बजे के करीब नगर निगम की टीम निगम सचिव अतुल गुप्ता की देखरेख में कुंजवानी बाईपास मार्ग पर पहुंची। टीम के साथ आई जेसीबी मशीन ने इमारत के एक हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंच कर इसका विरोध किया, लेकिन लाव-लश्कर के साथ मौके पर आई नगर निगम की टीम ने अपना अभियान जारी रखते हुए शोरूम के एक हिस्से को तोड़ने का काम जारी रखा।

नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान गंग्याल पुलिस भी मौके पर तैनात रही ताकि किसी प्रकार की हिंसा को टाला जा सके और नगर निगम के अधिकारियों को काम करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। एसएचओ गंग्याल प्रदीप शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहे। गाड़ियों का यह शोरूम सैनिक कालोनी के रहने वाले सुखदेव सिंह बाहू का बताया जा रहा है।

कोर्ट में भी हार चुके है केस : नगर निगम के रेवन्यू आफिसर सुनील कुमार ने बताया कि शोरूम के मालिक ने नगर निगम द्वारा पास किए गए इमारत के नक्शे का उल्लंघन करते हुए निर्माण कार्य को अंजाम दिया था। पहले भी निगम ने उन्हें नोटिस जारी किया था, जिसके बाद वह कोर्ट में चले गए थे। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मालिक की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट के हरी झंडी मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने आज इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।