यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu : एक ही क्लिक में बिजली, पानी-सड़क की समस्या होगी हल, JMC ने तैयार मोबाइल ऐप
Jammu Municipal Corporation जम्मू नगर निगम ने एक एप्प तैयार की है जिसमें सभी प्रमुख सरकारी विभागों से कामकाज करने ...और पढ़ें

जम्मू, दिनेश महाजन : शहरवासी को अब पानी या बिजली का नया कनेक्शन लेना होगा या फिर सड़क निर्माण से जुड़ी कोई समस्या हो अब आप मोबाइल फोन पर मात्र एक क्लिक से आवेदन कर सकते है। बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी अब लोगों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी।
जम्मू नगर निगम ने एक एप्प तैयार की है जिसमें सभी प्रमुख सरकारी विभागों से कामकाज करने में सक्षम होगी। नगर निगम ने बकायदा इस काम के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार कर ली है। इस सेंटर में काम करने का एक निजी कंपनी से समझौता भी कर लिया गया है, जो तीन वर्ष तक इस सेंटर में काम करेगी। इस दौरान कंपनी नगर कर्मियों को काम करने का तरीका सिखा देगी। तीन वर्ष के बाद नगर निगम ही सेंटर का संचालन करेंगे।
नगर निगम जम्मू ने इस ऐप को myjammuapp नाम दिया है। शहरवासी इस एप्प पर डाउलोड कर जल शक्ति, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी से जुड़ी किसी सेवा के लिए आवेदन कर सकते है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग के कुछ स्कूल जो निगम के अधीन आते है के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी।
एंड्रायड और आईओएस फोन पर डाउनलोड की जा सकती है ऐप : स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम जम्मू द्वारा तैयार की गई इस ऐप के तहत शहरवासी अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जा कर एंड्रायड स्मार्ट फोन और एप्पल के आईओएस स्टोर से इस एप्प को डाउनलोड कर इसका उपयोग कर सकते है। ऐप के जरिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को फोन कॉल या एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी कि उसके आवेदन पर क्या कार्रवाई की जाएगी।
15 दिसंबर तक लांच हो जाएगी ऐप : नगर निगम जम्मू के ज्वाइंट कमिश्नर हितेश गुप्ता ने बताया कि मोबाइल फोन ऐप को शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 15 दिसंबर तक शहरवासियों के प्रयोग के लिए यह ऐप काम करना शुरू कर देगी।
