Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दबाव फिर बना, देर शाम तक बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather इस वर्ष अभी तक मई महीने में अधिकतम समय तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है। कुछ दिन ही तापमान बढ़ा था लेकिन जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा सामान्य से नीचे आ गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 19 May 2021 12:45 PM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 12:45 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दबाव फिर बना, देर शाम तक बारिश के आसार
सोनम लोटस ने कहा कि आज से अधिकांश इलाकों में गर्ज के साथ तेज आंधी व बारिश होगी।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पश्चिमी विक्षोभ का दबाव एक बार फिर बनने लगा है। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में देर शाम तक हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। जिस तरह के आसार बन रहे हैं। उसे देखते हुए यह सप्ताह भी राहत भरा रहने वाला है। मंगलवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहा। दिन भर धूप खिली रहने के बाद अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई।

loksabha election banner

जम्मू संभाग के बटोत में 5.8, भद्रवाह में एक एमएम, बनिहाल में एक एमएम बारिश हुई जबकि श्रीनगर में एक एमएम,पहलगाम में 2.1, गुलमर्ग में 3.6, कुकुरनाग में 3.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्यियस गिरावट आई। बेशक पिछले दिनों के मौसम के चलते अभी लू से राहत है लेकिन धूप बदार्शत के बाहर होने लगी है।

गर्मी से परेशान होने वालों के लिए यह राहत की बात है कि पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनता दिख रहा है।इस बीच अधिकांश इलाकों में गर्ज के साथ तेज आंधी व भारी बारिश की भी संभावना बनती दिख रही है।दिन में मौसम शुष्क है लेकिन देर शाम तक बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि आज से अधिकांश इलाकों में गर्ज के साथ तेज आंधी व बारिश होगी। लोटस ने कहा कि विक्षोभ का प्रभाव 22 मई तक रहेगा और 23 मई से मौसम में फिर से सुधार आना शुरू हो जाएगा। इस वर्ष अभी तक मई महीने में अधिकतम समय तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है। कुछ दिन ही तापमान बढ़ा था लेकिन जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा सामान्य से नीचे आ गया।पूरे सप्ताह तापमान सामान्य से ऊपर रहने के बाद मंगलवार को अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से मामूली ऊपर आ गया है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 38.8, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 28.0, न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 28.0, न्यूनतम 12.6, कटड़ा का अधिकतम तापमान 36.2, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 17.6, न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल का अधिकतम तापमान 20.6, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 25.8, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.8, न्यूनतम तापमान 10.4, पहलगाम का अधिकतम तापमान 23.2, न्यूनतम तापमान 7.5, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 9.5, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 24.1, न्यूनतम 9.1 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 15.8, न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.