Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather Update: दो दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर से बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather श्रीनगर का अधिकतम तापमान 24.0 न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.4 न्यूनतम तापमान 7.0 पहलगाम का अधिकतम तापमान 18.2 न्यूनतम तापमान 5.4 कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 11:50 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 11:50 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: दो दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर से बारिश के आसार
दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद फिर से बादल छाने एवं बारिश के आसार बनने लगे हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पश्चिमी विक्षोभ का दबाव कम होने लगा है लेकिन अभी भी मौसम की अठखेलियां जारी हैं। शनिवार को जम्मू संभाग के अधिकतम क्षेत्रों में धूप खिली हुई है। बीच-बीच में बादल छाए हुए हैं।पिछले 24 घंटों में कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

loksabha election banner

जम्मू संभाग के भद्रवाह में सबसे ज्यादा 19.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। बटोत में 5.0 एमएम, बनिहाल में 5.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं श्रीनगर में 1.4, काजीगुंड 1.6, पहलगाम में 5.2, कुपवाड़ा में 0.3, कुकरनाग में 3.6, गुलमर्ग में 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।बारिश के बाद अधिकतर क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी शुक्रवार के मुकाबले हल्की गिरावट आई है। जम्मू में रात को बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इस वर्ष अभी तक मई महीने में अधिकतम समय तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है। कुछ दिन ही तापमान बढ़ा था लेकिन जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा सामान्य से नीचे आ गया। मौसम सुहावना हो गया है।इस समय पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है। अमूमन मई महीने इन दिनों गर्म हवा के थपेड़े परेशान कर रहे होते थे।घरों से निकलना मुश्किल होता था लेकिन आजकल लोग ठंडी हवा का लुत्फ उठा रहे हैं।

अभी तक कूलर, ऐसी लगाने की भी जरूरत नहीं है।पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बीते चार दिनों से वादी के अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि वीरवार को मौसम में थोड़ी सी बेहतरी आ गई थी और और दोपहर बाद श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में हल्की धूप भी निकल आई थी।

शुक्रवार दोपहर तक भी मौसम शुष्क था और अधिकांश इलाकों में हल्की धूप भी छाई हुई थी लेकिन दोपहर बाद मौसम के मिजाज फिर से तीखे हो गए और पहले आसमान घने बादलों से ढक गया और उसके बाद तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। इधर श्रीनगर व इसके साथ इलाकों में में दोपहर बाद पहले तेज आंधी और उसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो रुक रुक कर जारी रही।

जम्मू का अधिकतम तापमान 31.9, न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 22.8, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 22.7, न्यूनतम 9.8, कटड़ा का अधिकतम तापमान 29.4, न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 24.4, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 13.2, न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।कारगिल का अधिकतम तापमान 17.0, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 24.0, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम तापमान 7.0, पहलगाम का अधिकतम तापमान 18.2, न्यूनतम तापमान 5.4, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 7.3, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 22.3, न्यूनतम 6.2 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 14.0, न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद फिर से बादल छाने एवं बारिश के आसार बनने लगे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.