Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather Update: बारिश के बाद राहत भरी रही रात, तापमान लुढ़का

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि आज और कल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आसमान साफ रहने से लेकर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 11:19 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: बारिश के बाद राहत भरी रही रात, तापमान लुढ़का
लेह का अधिकतम तापमान 19.7, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: सोमवार रात को हुई बारिश के बाद जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।मई महीने में इस वर्ष दो दिन ही अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है।पिछले सप्ताह को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर समय मौसम राहत भरा रहा है। बेशक मंगलवार को भी धूप इतनी ज्यादा नहीं है लेकिन उमस जिस तरीके से बढ़ी हुई है। उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम तक फिर से बादल छा जाएंगे। सोमवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद रात को मौसम राहत भरा बना रहा।

loksabha election banner

पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर के कटड़ा में सबसे ज्यादा 9.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।भद्रवाह में 8.8 एमएम जम्मू में 2.6 एमएम, बटाेत में 7.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।कश्मीर संभाग के गुलगर्म में सबसे ज्यादा 7.4 एमएम, कुकरनाग में 4.1 एमएम, काजीगुंड में 3.8 एमएम, श्रीनगर में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। दूसरे सभी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि आज और कल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आसमान साफ रहने से लेकर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि के दौरान हवाएं अपनी सामान्य गति एक किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्व से पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में बह सकती है।

आर्द्रता 30 से 40 प्रतिशत तक रह सकती है और शाम को आर्द्रता इस अवधि के दौरान 15 से 30 प्रतिशत तक रह सकती है। जम्मू का अधिकतम तापमान 37.6, न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 27.0, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 25.5, न्यूनतम तापमान 10.3, कटड़ा का अधिकतम तापमान 35.7, न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 25.8, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 19.7, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल का अधिकतम तापमान 22.9, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 24.2, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 25.6, न्यूनतम तापमान 11.6, पहलगाम का अधिकतम तापमान 19.0, न्यूनतम तापमान 8.8, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.2, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 23.9, न्यूनतम 10.6 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 16.0, न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.