Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : हाय ताैबा करवाने लगी गर्मी, 11-12 जून को बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather अमूमन जून में गर्मी इतनी ज्यादा रहती है कि घरों से निकलना मुश्किल होता है।सुबह से धूप परेशान करने लगती थी तो दोपहर होते-होते लू के थपेडे़ बेहाल करते थे लेकिन इस बार मई महीने में मात्र दो दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 01:43 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 01:48 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : हाय ताैबा करवाने लगी गर्मी, 11-12 जून को बारिश के आसार
अब गर्मी अपने रंग दिखने लगी है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मई महीना राहत भरा निकल जाने के बाद जून का पहला सप्ताह भी अच्छा निकल गया है।लेकिन अब पिछले दो दिनों से गर्मी हाय तौबा करवाने लगी है। हालांकि अभी भी लू के प्रकोप से बचे हुए हैं लेकिन धूप के बीच उमस परेशान कर रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हर कोई आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश के इंतजार में है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अब 11-12 जून को जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।तब तक लू के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। कश्मीर में भी तापमान बढ़ता ही जा रहा है और इन दिनों कश्मीर में भी गर्मी का अहसास हो रहा है।हालांकि पिछले वर्ष को छोड़ दें तो जून अक्सर गर्मी से बेहाल करने वाला होता है।

अमूमन जून में गर्मी इतनी ज्यादा रहती है कि घरों से निकलना मुश्किल होता है।सुबह से धूप परेशान करने लगती थी तो दोपहर होते-होते लू के थपेडे़ बेहाल करते थे लेकिन इस बार मई महीने में मात्र दो दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया। बीच-बीच में बारिश का सिलसिला भी लगा रहा।मई के तीसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ते देख लगने लगा था कि अब जल्द ही गर्मी प्रकोप शुरू हो जाएगा लेकिन पहला सप्ताह राहत भरा ही निकल गया। अब गर्मी अपने रंग दिखने लगी है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 38.8, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 30.2, न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 28.3, न्यूनतम तापमान 19.2, कटड़ा का अधिकतम तापमान 36.0, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 31.3, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 18.9, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.4, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 32.2, न्यूनतम तापमान 16.0, पहलगाम का अधिकतम तापमान 27.1, न्यूनतम तापमान 9.4, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 15.6, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 30.2, न्यूनतम 16.1 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 22.8, न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.