Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: सुबह-सुबह ही मौसम करने लगा बेहाल, दोपहर शुरू होते ही परेशान करने लगती है गर्म हवा

नगर का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।कश्मीर में इतना सुख जरूर है कि दिन में बेशक गर्मी परेशान कर रही है लेकिन रात का तापमान अभी 20.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 12:44 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: सुबह-सुबह ही मौसम करने लगा बेहाल, दोपहर शुरू होते ही परेशान करने लगती है गर्म हवा
पूरे जम्मू संभाग में भद्रवाह को छोड़ सभी क्षेत्रों में तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाने के बाद अब सुबह-सुबह उमस भरा मौसम परेशान करने लगा है। एक तरह चिलचिलाती धूप उस पर रात को भी गर्म हवा ने रात की नींद उड़ाई है। ऊपर से घंटों के बिजली कट जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। दोपहर शुरू होने से पहले ही गर्म हवा परेशान करने लगती है।

loksabha election banner

घरों से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। देर रात तक गर्म हवा परेशान करती है। पिछले तीन चार दिनों से गर्मी पूरे यौवन पर है।लगातार तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है। हर दिन गर्मी इस मौसम के नए रिकार्ड बनाती जा रही है।बुधवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं कश्मीर में भी गर्मी पूरे यौवन पर है। लोग गर्मी से हाय तौबा करते दिख रहे हैं।

नगर का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।कश्मीर में इतना सुख जरूर है कि दिन में बेशक गर्मी परेशान कर रही है लेकिन रात का तापमान अभी 20.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। वहीं जम्मू तो रात का तापमान भी 30 के ऊपर चल रहा है। पूरे जम्मू संभाग में भद्रवाह को छोड़ सभी क्षेत्रों में तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है।

इस समय पूरे जम्मू-कश्मीर में ही तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 11 जून तक लू के थपेडे़ इसी तरह परेशान करते रहेंगे। 12 जून को कश्मीर के अधिकतम क्षेत्रों में जबकि जम्मू के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी एवं गर्ज के साथ हल्की बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। 12 के बाद आगे पूरा सप्ताह मौसम इसी तरह का रहेगा। कभी तेज धूप परेशान करेगी तो कभी धूल भरी तेज हवा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.