Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: कोहरे की आगोश में जम्मू, गुलमर्ग का तापमान -11.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

Jammu Kashmir Weather मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार श्रीनगर का न्यूनतम तामपान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग का अधिकतम तापमान -4.0 जबकि न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 12:53 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 12:53 PM (IST)
काजीगुंड में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू-कश्मीर में शीततलहर का प्रकोप जारी है।एक तरफ तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है तो दूसरी तरफ जम्मू सहित सभी मैदानी क्षेत्रों को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया।कोहरा इस कदर छाया हुआ है कि घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।

loksabha election banner

सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ने वाली गाड़ियां रैंगने को विवश हैं।किसी को मजबूरी न हो तो कोई घरों से भी निकलना पसंद नहीं कर रहा है।ठंड के प्रकोप से बचने के लिए बुजुर्गों ने अपने आपक को घरों में समेट लिया है। स्कूल पहले से ही बंद हैं। ठंड से बचने के लिए लोगोंं ने गलियों, मुहल्लों में अलाव जला रखे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार श्रीनगर का न्यूनतम तामपान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग का अधिकतम तापमान -4.0 जबकि न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट पहलगाम में रात का तापमान माइनस -5.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा।कुकरनाग का अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान -3.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 14.1, न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत का अधिकतम तापमान 14.6, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी 18 जनवरी तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।बारिश, बर्फबारी के आसार नहीं हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.