मैदानों में लू के थपेड़े, पहाड़ी क्षेत्रों में राहत
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, जबकि पह
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में राहत है। जम्मू में तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक को 42.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। लू की थपेड़ों ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री के करीब है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ महेंद्र ¨सह ने कहा कि अगले पांच दिनों तक राज्य में आसमान साफ रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले चौबीस घंटों में उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के घेरे बन सकते हैं।
सोमवार को जम्मू में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय शहर की सड़कें गर्मी के चलते सूनी रहीं। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने घरों, कार्यालयों से बाहर निकलने में परहेज ही किया। सरकारी स्कूलों में भी भीषण गर्मी के कारण आज से छुट्टियां घोषित कर दी गई। इसी का नतीजा रहा कि सोमवार को बहुत से लोग गर्मी से बचने के लिए नहरों में नहाने पहुंचे तथा पहाड़ी व ठंड वाले स्थलों पर पहुंचे। पत्नीटॉप, नत्थाटॉप सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों की आमद हुई।
जम्मू का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर और इससे सटे इलाकों दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए और फिर शाम तक आसमान पर बादलों का डेरा जमा रहा।