Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: अगले दो दिनों में हो सकती है बारिश, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला

रात को बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ातरी हुई है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का न्यूनतम तापमान 12.8 बनिहाल का न्यूनतम तापमान 4.8 भद्रवाह का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 11:56 AM (IST)
रात को बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ातरी हुई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम राहत भरा बना हुआ है। कश्मीर संभाग के हर क्षेत्र में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -2.0 जबकि अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर में दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है जबकि जम्मू संभाग में हल्के बादल छाएंगे।

loksabha election banner

वहीं 11-12 मार्च को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होता दिख रहा है।निचले क्षेत्रों में बारिश तो उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना दिख रही है।इस बारिशस के बाद न्यूनतम तापमान सामन्य के आसपास पहुंच जाएगा। अधिकतम तामपान में हल्की कमी आएगी।

पिछले 24 घंटों में गुलमर्ग में सबसे ज्यादा 37.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।काजीगुंड में 33.2 एमएमए, कुरनाग में 19.7 एमएम, श्रीनगर में 14.9 एमएम, पहलगाम में 6.9, कुपवाड़ा में 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। जम्मू संभाग के बनिहाल क्षेत्र में 17.2 एमएम, बटोत में 6.6, भद्रवाह में 1.2, कटड़ा में 6.6 एमएम जबकि जम्मू में हल्की बूंदाबांदी हुई।

रात को बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ातरी हुई है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का न्यूनतम तापमान 12.8, बनिहाल का न्यूनतम तापमान 4.8, भद्रवाह का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 5.2, काजीगुंड 5.2, पहलगाम का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस जबकि कुकरनाग का अधिकतम तापमान 7.1, न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है लेकिन ट्रैफिक कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को मात्र फंसी गाड़ियों काे ही छोड़ा जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.