यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir News: LG मनोज सिन्हा ने वैष्णो देवी के किए दर्शन, प्रदेश में सुख-शांति की कामना की, विकास कार्यों का लिया जायजा
Jammu Kashmir News उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख शांति ...और पढ़ें

HighLights
- मनोज सिन्हा ने मां वैष्णो देवी के किए दर्शन।
- प्रदेश में सुख-शांति की कामना की।
- भवन पर जारी विकास कार्यों का जायजा लिया।
संवाद सहयोगी, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मां वैष्णो देवी के दर्शन कर प्रदेश में सुख-शांति की कामना की।
उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भवन पर जारी विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों के साथ बातचीत की और निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूरे हों।
बैट्री कार से पहुंचे भवन
जानकारी के मुताबिक, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार की रात करीब 10:00 बजे जम्मू मार्ग से सीधे मां वैष्णो देवी के नए ताराकोट मार्ग पर पहुंचे और वहां से वाहन से अर्द्धकुंवारी क्षेत्र पहुंचे। अर्द्धकुंवारी क्षेत्र में बैटरी कार में सवार होकर भवन पहुंचे, जहां उनकी अगुवानी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग के साथ अन्य अधिकारियों ने की।
उसके बाद उन्होंने मां के दर्शन किए। वह रात को भवन पर ही विश्राम किए। रविवार को सुबह पुनः मां के दर्शन करेंगे और आधार शिविर कटड़ा वापस आकर जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir News: 21 से 25 अगस्त के बीच विधानसभा चुनाव का एलान, चार से पांच चरणों में होंगे इलेक्शन
