विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हथियार के साथ कुख्यात गैंगस्टर रॉयल सिंह गिरफ्तार, 11 आपराधिक मामले दर्ज; अमनदीप हत्याकांड से हुआ था चर्चित

Published: Mon, 12 Aug 2024 09:31 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir News) पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रॉयल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में रॉयल सिंह ...और पढ़ें

कुख्यात गैंगस्टर रॉयल सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार। (जागरण फाइल फोटो)
कुख्यात गैंगस्टर रॉयल सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार। (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुख्यात गैंगस्टर रॉयल सिंह पुलिस ने किया गिरफ्तार
  2. हाल में पंजाब से जमानत पर छूटकर लौटा था जम्मू
  3. गैंगस्टर रॉयल सिंह के पास से पुलिस को बरामद हुए हथियार

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू पुलिस ने शहर में होने वाली एक बड़ी आपराधिक वारदात को टालते हुए कुख्यात गैंगस्टर रॉयल सिंह को उसके दलपत्तियां मोहल्ला, पीर मिट्ठा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रॉयल सिंह के पास से एक पिस्तौल और 10 राउंड बरामद करने का दवा किया है।

रॉयल सिंह हाल ही में पंजाब से जमानत पर छूट कर जम्मू लौटा था। उसे पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। रॉयल सिंह जम्मू में फिरौती का धंधा लंबे समय से चला रहा है। उस पर जम्मू के विभिन्न पुलिस थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज है।

पंजाब में भी दर्ज हैं कई मामले

इसके अलावा उस पर पंजाब में भी हत्या, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन मामले भी दर्ज है। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने बताया कि रॉयल सिंह पर पीर मीठा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह पिस्तौल कहां से लेकर आया था और उसके इरादे क्या है।

यह भी पढ़ें: अनंतनाग में आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने तेज किया तलाशी अभियान, मुठभेड़ में दो जवान हुए थे बलिदान

मोहाली में इस वर्ष मार्च माह में हुए जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा की हत्या में भी रॉयल सिंह का नाम आया था। जिसके बाद उस पर मोहाली पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। इसके अलावा इसी वर्ष मई माह में पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कपूरथला मार्ग पर उसे मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था।

रॉयल सिंह पर जम्मू पुलिस ने पहले भी मामले दर्ज की है। जिनमें जेल में बैठकर वह फिरौती का धंधा चल रहा था। इसके अलावा दिल्ली में बैठकर भी उसने जम्मू के व्यापारियों से फिरौती मांगी थी।

अमनदीप हत्याकांड में चर्चा में आया था

वर्ष 2009 में पूर्व एमएलसी के बेटे अमनदीप सिंह की हत्या के बाद रॉयल सिंह चर्चा में आया था। उसके बाद से रॉयल सिंह एक के बाद एक कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा और वह अपना गैंग चल रहा था।

उसके साथ जम्मू के कई युवा जुड़े जो उसके लिए काम करते है। बताया जा रहा है कि रॉयल सिंह का नेटवर्क अब पंजाब और दिल्ली में भी है। वहां के गैंगस्टर के साथ मिलकर वह काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: 'बंदूक की नोक पर ले रहे है लोगों से समर्थन ले रहे हैं आतंकी', DGP आरआर स्वैन ने दिया बड़ा बयान