यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir Election 2024: बीजेपी उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी, 29 नामों का हुआ एलान
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP 3rd Candidates List) ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। ...और पढ़ें

एएनआई, श्रीनगर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीते सोमवार भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची जारी की, जिसमें 43 नाम शामिल थे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने लिस्ट को संशोधित कर नई लिस्ट जारी की।
इस सूची में 15 नामों का जगह दी गई। इसके कुछ समय बाद भाजपा ने एक अन्य लिस्ट जारी की। इस सूची में केवल एक नाम शामिल था। कुल मिलाकर सोमवार को भाजपा ने 16 नामों का एलान किया और अब 29 उम्मीदवारों की लिस्ट आई है। ऐसे में भाजपा ने अब तक 45 उम्मीदवारों मैदान में उतार दिए हैं।
वैष्णो देवी से बलदेव राज शर्मा को बनाया उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/4HJdz9dt4f
— BJP Jammu & Kashmir (@BJP4JnK) August 27, 2024
पार्टी ने नगरोटा से देवेंद्र सिंह राणा को मैदान में उतारा है और बिलावर से सतीश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जिसका प्रतिनिधित्व 2014 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया था। भाजपा ने सोमवार को जारी की गई अब रद्द की गई सूची में एक बदलाव किया है, जिसमें उसने श्री माता वैष्णो देवी सीट से रोहित दुबे की जगह बलदेव राज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। अन्य सभी नाम उन्हीं निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हैं, जिनकी घोषणा कल वापस लिए जाने से पहले की गई थी।
नौशेरा के लिए घोषित नहीं हुआ उम्मीदवार
पार्टी की नवीनतम सूची में दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवार हैं। भाजपा ने अभी तक नौशेरा के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जहां से 2014 में पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने प्रतिनिधित्व किया था, तथा गांधीनगर के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जहां से पिछले चुनाव में एक अन्य वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता निर्वाचित हुए थे।
तीन चरणों में होंगे चुनाव
केंद्रशासित प्रदेश में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा। वहीं मतगणना चार अक्टूबर को होगी।
