Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : पत्नीटाप में भाजपा पदाधिकारियों का अभ्यास वर्ग शुरू; एकात्म मानववाद-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर हुई चर्चा

Jammu Kashmir BJP वहीं मीडिया सचिव डा प्रदीप महोत्रा ने बंदे मातरम पेश किया। अभ्यास वर्ग के संचालन में अनिल भगत भी सहयोग दे रहे हैं। वीरवार को प्रदेश के राजनीतिक हालात चुनाव प्रबंधन केंद्रीय योजनओं के साथ भाजपा के कामकाज के तरीकों पर चर्चा होगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 09:33 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 09:33 AM (IST)
Jammu Kashmir : पत्नीटाप में भाजपा पदाधिकारियों का अभ्यास वर्ग शुरू; एकात्म मानववाद-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर हुई चर्चा
कार्यकर्ता संगठन के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को ध्यान में रखकर काम करें।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : प्रदेश भारतीय जनता गरीबों के उत्थान,जन कल्याण की योजनाओं को कामयाब बनाकर जम्मू कश्मीर में लोगों का विश्वास जीतेगी। इसके साथ भाजपा नेता, कार्यकर्ता प्रदेश में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

loksabha election banner

बुधवार शाम को जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में शुरू हुए प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के अभ्यास वर्ग के पहले दिन हुए तीन सत्रों में ये मुद्दे चर्चा में आए। तीन दिवसीय इस अभ्यास वर्ग में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, सांसद जुगल किशोर, पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा समेत जम्मू कश्मीर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं।

अभ्यास वर्ग की शुरूआत दीप प्रजव्वलित करने के साथ हुई। इस दौरान एकात्म मानववाद, मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओं से समाज में बदलाव लाने पर तरुण चुग के संबोधन से शुरू हुई। रात साढ़े नौ बजे तक चले पहले दिन के सत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता व संगठन महामंत्री अशोक कौल ने प्रदेश पदाधिकारियों को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व विचार परिवार जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। इन सत्रों की अध्यक्षता रविन्द्र रैना, सत शर्मा व डा डीके मन्याल ने की।

तरुण चुग ने मोदी सरकार के गरीबाें व किसानों के कल्याण की योजनाओं से आ रहे बदलाव पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुद्रा योजना, बीमा, आयुषमान कार्ड, जन औषदी केंद्रों, के साथ 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन व लोगों को कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज देने को बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया गया।

वहीं अशोक कौल ने मौजूदा हालात में देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने भारत देश की परिकल्पना में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे दिग्गजों की विचारधारा पर भी प्रकाश डाला। वहीं कविन्द्र गुप्ता ने भाजपा राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर राष्ट्रनिमार्ण में सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को ध्यान में रखकर काम करें।

ट्रैनिंग के प्रभारी डा परनीश महाजन की देखरेख में हो रहे अभ्यास वर्ग के दौरान महासचिव विबोध गुप्ता ने अभ्यास वर्ग में हिस्सा लेने वालों का स्वागत किया। वहीं मीडिया सचिव डा प्रदीप महोत्रा ने बंदे मातरम पेश किया। अभ्यास वर्ग के संचालन में अनिल भगत भी सहयोग दे रहे हैं। वीरवार को प्रदेश के राजनीतिक हालात, चुनाव प्रबंधन, केंद्रीय योजनओं के साथ भाजपा के कामकाज के तरीकों पर चर्चा होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.