विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JK Election Result: जम्मू में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, जिले की 11 सीटों में से 10 पर मिली जीत

Published: Tue, 08 Oct 2024 04:37 PM (IST)

जम्मू जिले की 11 में से 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। अखनूर से मोहन लाल ...और पढ़ें

जम्मू जिले के 11 सीटों में से 10 पर भाजपा को जीत मिली है।
जम्मू जिले के 11 सीटों में से 10 पर भाजपा को जीत मिली है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। भाजपा ने जम्मू की 11 सीटों में से 10 विधानसभा सीटों जीत हासिल की है। भाजपा की इस शानदार जीत से पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

जम्मू जिले की 11 सीटों में से केवल सीट छंब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई है। दरअसल, यहां से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश शर्मा ने जीत हासिल की है। 

इन 10 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत 

विधानसभा सीट का नाम प्रत्याशी का नाम पार्टी
अखनूर विधानसभा क्षेत्र मोहन लाल भाजपा
बाहू विधानसभा क्षेत्र विक्रम रंधावा भाजपा
बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र राजीव कुमार भाजपा
छंब विधानसभा क्षेत्र सतीश शर्मा निर्दलीय
जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र युद्धवीर सेठी भाजपा
जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र शाम लाल शर्मा भाजपा
जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अरविंद गुप्ता भाजपा
मढ़ विधानसभा क्षेत्र सुरेंद्र कुमार भाजपा
आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र नरेंद्र सिंह भाजपा
सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र गारू राम भाजपा
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र देवेंद्र सिंह राणा भाजपा

यह भी पढ़ें- JK Election Result: महबूबा मुफ्ती ने जीत के लिए नेकां-कांग्रेस को दी बधाई, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना