विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JK Election Result: महबूबा मुफ्ती ने जीत के लिए नेकां-कांग्रेस को दी बधाई, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Published: Tue, 08 Oct 2024 04:00 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणामों (Jammu Kashmir Election Result 2024) में नेकां-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने पर पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ...और पढ़ें

महबूबा मुफ्ती ने नेकां-कांग्रेस को जीत के लिए दी बधाई
महबूबा मुफ्ती ने नेकां-कांग्रेस को जीत के लिए दी बधाई

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Election Result) में अब तक के आए रुझानों के अनुसार नेकां और कांग्रेस के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। नतीजों के बीच पीडीपी सुप्रीमो और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व को जीत पर बधाई दी।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मैं एनसी नेतृत्व को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई देती हूं। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को स्थिर सरकार के लिए वोट देने के लिए भी बधाई देना चाहती हूं।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नतीजों के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के निर्णायक फैसले से सबक लेना चाहिए और आगामी नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस सरकार के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में नेकां और कांग्रेस गठबंधन को जम्मू-कश्मीर में पूर्ण बहुमत मिल रही है। वहीं फारूक अब्दुल्ला ने उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले सीएम होंगे।

पीडीपी कार्यकर्ताओं से की अपील

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं पीडीपी के कार्यकर्ताओं से कहूंगी कि उतार चढ़ाव आते रहते हैं हिम्मत नहीं हारनी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए एक मजबूत सरकार बनाना जरूरी है।