Move to Jagran APP

चुनाव की दस्तक के साथ ही भाजपा में अंतर्कलह बढ़ी

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भाजपा में निकाय और पंचायत चुनाव के दस्तक के साथ ही अंतर्कलह बढ़

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 07:50 PM (IST)
चुनाव की दस्तक के साथ ही भाजपा में अंतर्कलह बढ़ी

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भाजपा में निकाय और पंचायत चुनाव के दस्तक के साथ ही अंतर्कलह बढ़ गई है। भाजपा इस समय निकाय चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर रही है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों के नाम का फैसला कार्यकर्ताओं की वो¨टग से हो रहा है। ऐसे में वो¨टग में पिछड़ने के बाद कुछ कार्यकर्ता नाराजगी दिखा रहे हैं तो कुछ ने गंभीर आरोप लगाकर पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है।

loksabha election banner

भाजपा की महिला कार्यकर्ता प्रिया जराल के प्रदेश भाजपा में महिलाओं का सम्मान न होने के आरोप लगाने के बाद एक और कार्यकर्ता ने बयानबाजी की है। प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियां इसे तूल दे रही हैं। इन हालात में प्रदेश भाजपा ने अनुशासनहीनता के मामलों के बारे में न सिर्फ हाईकमान को सूचित कर दिया है बल्कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए हैं कि पार्टी संबंधी मुद्दों पर हर हाल में अनुशासन बनाए रखा जाए। ऐसे मामले मीडिया में न लाए जाएं, जो नुकसान का कारण बन सकते हैं। अगर कोई मसला है तो इसे पार्टी स्तर पर उठाया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का कहना है कि भाजपा अनुशासन में विश्वास रखने वाली पार्टी है। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के लिए अपने राजनीतिक फायदे से कहीं ज्यादा पार्टी के हित मायने रखते हैं। ऐसे में पार्टी के हितों को दांव पर लगाने वाले भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हो सकते हैं। पार्टी ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं के हितों को दांव पर नहीं लगने देगी। अगर कोई सोचता है कि वह पार्टी के हितों को दांव पर लगाकर अपना फायदा करवाएगा तो यह उसकी गलतफहमी है।

रैना ने कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों पर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार किया जाएगा। भाजपा की अनुशासनात्मक कमेटी ऐसे मामलों पर गौर कर रही है। पार्टी पर आरोप बेबुनियाद व स्वार्थपरक राजनीतिक से प्रेरित है। अगर आरोप सही हो तो भाजपा किसी का इंतजार किए बिना कार्रवाई शुरू कर देती है।

वहीं, राज्य में इस समय भाजपा ने आरएसपुरा के अपने विधायक गगन भगत को तीन महीने के लिए निलंबित करने के साथ महिला कार्यकर्ता प्रिया जराल को भी स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.