विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; चार लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल

Published: Tue, 06 May 2025 10:57 AM (IST)Updated: Tue, 06 May 2025 04:10 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मानकोट इलाके में सांगरा के पास हुआ यह हादसा
  2. बस घनी गांव से मेंढर की ओर जा रही थी
  3. घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है

पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक निजी यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी, तभी सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर मानकोट इलाके में सांगरा के पास यह हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

घायलों की हुई पहचान

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान घनी गांव के 45 वर्षीय मोहम्मद मजीद, 55 वर्षीय शकीला बेगम और कस्बलारी के 60 वर्षीय नूर हुसैन के रूप में की है। असम में तैनात सैनिक मजीद छुट्टी पर अपने गांव आया था। बचावकर्मियों ने हुसैन और मजीद को मौके पर ही मृत पाया। घायलों में से आठ की हालत गंभीर है। 

मेंढर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अशफाक चौधरी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों में से पांच को विशेष उपचार के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में रेफर किया गया है।

15 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं

डॉक्टर ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर हमने सभी 15 एंबुलेंस को तैनात कर दिया है और पुलिस, सीआरपीएफ, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की सक्रिय सहायता से घायलों को घटनास्थल से हटा दिया गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पुंछ में हुए दुखद सड़क हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

जम्मू-कश्मीर सीएम की आई प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा कि वह दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। मंत्री जावेद अहमद राणा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दुखद बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं... मैंने जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर से बात की है और उन्हें तत्काल सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, जिसमें गंभीर रूप से घायलों को जीएमसी जम्मू में एयरलिफ्ट करना शामिल है। जम्मू-कश्मीर सरकार प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

वहीं, अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रभावित लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल और पूर्ण सहायता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं। मैंने (मंत्री) जावेद राणा से भी अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत प्रयासों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें।

यह भी पढ़ें- Ramban Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन; 3 जवानों की मौत