Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के खिलाफ और सख्त हुआ जम्मू-कश्मीर प्रशासन, 8 भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन मंजूर

जम्मू कशमीर में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई के समस्त अधिकारों के साथ एक केंद्रीय भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन भी बनाया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 08:45 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 08:45 AM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ और सख्त हुआ जम्मू-कश्मीर प्रशासन, 8 भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन मंजूर
भ्रष्टाचार के खिलाफ और सख्त हुआ जम्मू-कश्मीर प्रशासन, 8 भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन मंजूर

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: प्रदेश प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान को और धार देने के लिए प्रदेश में आठ भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन मंजूर किए हैं। महा प्रशासनिक विभाग के सचिवायुक्त मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए मजूर किए गए भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशनों को उनके कार्याधिकिार क्षेत्र भी बांट दिए गए हैं।

loksabha election banner

जम्मू, सांबा और कठुआ से जुड़े मामले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस स्टेशन जम्मू के अधीन रहेंगे। डोडा-किश्तवाड़ रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का पुलिस स्टेशन डोडा होगा और यह जिला रामबन, डोडा व किश्तवाड़ के मामले संभालेगा। जिला राजौरी और जिला पुंछ के मामलों के लिए राजौरी में, श्रीनगर और गांदरबल के अलावा बड़गाम के मामलो से निपटने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन श्रीनगर में बनाया गया है। ऊधमपुर और रियासी के मामलों के लिए भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन ऊधमपुर जिम्मेदार होगा।

दक्षिण कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम के लिए भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन अनंतनाग में होगा, जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामुला में स्थापित भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन जिला बारामुला, कुपवाड़ा और बांडीपोरा की जिम्मेदारी संभालेगा।

इसके अलावा पूरे जम्मू कशमीर में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई के समस्त अधिकारों के साथ एक केंद्रीय भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस स्टेशन भी बनाया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.