Move to Jagran APP

यात्रियों के लिए बना था शेड, खोल दिया ढाबा

करीब आठ लाख रुपये की राशि से बना यह स्टील का पैसेंजर शेड कबाड़ बनता जा रहा है। इसके अंदर लगाए गए बेंच टूट गए।

By Edited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 11:14 AM (IST)
यात्रियों के लिए बना था शेड, खोल दिया ढाबा
यात्रियों के लिए बना था शेड, खोल दिया ढाबा

जागरण संवाददाता, जम्मू : गंग्याल में सब-वे के नजदीक बना पैसेंजर शेड ढाबे में तबदील हो गया है। अब लोग यहां गाड़ियों का इंतजार नहीं करते। यहां बैठ कर ढाबे से खाना खा रहे होते हैं। यह सब नगर निगम और सड़क एवं भवन निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते हो रहा है। यात्रियों को खड़ा होने को जगह नहीं मिलती।

loksabha election banner

गंग्याल मुख्य मार्ग पर वर्ष 2011-12 में इस पैसेंडर शेड को पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने जम्मू नगर निगम से बनवाया था। इस शेड के बनने से यात्रियों को सुविधा होती थी। फिर मुख्य सड़क का निर्माण शुरू हुआ। इस दौरान काफी मिट्टी, मलबा इसके आसपास भी फेंका गया। तब से नगर निगम ने आंखें ऐसी मूंदी की आज तक दोबारा देखा ही नहीं। करीब आठ लाख रुपये की राशि से बना यह स्टील का पैसेंजर शेड कबाड़ बनता जा रहा है। इसके अंदर लगाए गए बेंच टूट गए। उन्हें झाड़ियों में फेंका जा चुका है। स्टील के पिलर व छत बाकी है। अभी भी मरम्मत की जाए तो ज्यादा खर्च नहीं होगा। इसके बावजूद नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लाखों रुपये बेकार हो चुके हैं। राहगीरों को काफी परेशानी होती है। लोग चाहते हैं कि नगर निगम बिना देरी इस पैसेंजर शेड को ठीक करवाए। हद तो यह है कि पैसेंजर शेड में अवैध तरीके से ढाबा भी चल रहा है। ढाबा मालिक यहां टेबल लगाकर ग्राहकों को खाना खिलाता है।

  • गंग्याल में बना पैसेंजर शेड सरकारी अनदेखी के चलते कबाड़ बन रहा है। इसे लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया है। बिना देरी इसे ठीक करवाया जाना चाहिए। नगर निगम को जनता के पैसे का दुरुपयोग रोकना चाहिए।
  • बड़ा अजीब लगता है कि लाखों रुपये खर्च कर बना शेड बर्बाद होकर रह गया है। कोई पूछने वाला नहीं। इसमें ढाबा चल रहा है। यह सब नगर निगम की अनदेखी के कारण हुआ है। इतना अच्छा पैसेंजर शेड कबाड़ बन गया।
  • गंग्याल का यह चौक काफी व्यस्त रहता है। यहां से काफी सवारियां आती-जाती हैं। इस जरूरत को देखते हुए ही शेड बनाया गया। नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन यहां अवैध कब्जा हो गया। अब पैसेंजर शेड में ढाबा चल रहा है।
  • हमने काफी प्रयासों के बाद इस पैसेंजर शेड का निर्माण करवाया। करीब आठ लाख रुपये इस पर खर्च हुए। नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया। यह शेड खराब होकर रह गया। बेंच तोड़ दिए गए। इसकी मरम्मत अभी कर ली जानी चाहिए।

- मुझे इसकी जानकारी नहीं है। पता करवा कर नगर निगम उचित कार्रवाई करेगा। संबंधित अधिकारियों को मौका देखने के निर्देश दिए जाएंगे। निगम शहर वासियों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रयासरत है।

-अरविंद कोतवाल, म्यूनिसिपल कमिश्नर, जम्मू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.