Jammu Kashmir : अंतर स्कूल जिला स्तरीय Martial Arts का 17 नवंबर से होगा आगाज
युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित अंतर स्कूल जिला स्तरीय मार्शल आटर्स खेलों का आगाज 17 नवंबर से हो रहा है। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा के अनुसार लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग के मुकाबले खेल गांव नगरोटा में होंगे।
जम्मू, जेएनएन। युवा, सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित अंतर स्कूल जिला स्तरीय मार्शल आटर्स खेलों का आगाज 17 नवंबर से हो रहा है। जिला युवा, सेवा एवं खेल विभाग के जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा के अनुसार, लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग की अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के मुकाबले खेल गांव नगरोटा में होंगे। वुशु, स्कवे मार्शल आटर्स, जीत क्वांडो, थंगटा, टेंग-सू-डो, किक बॉक्सिंग के मुकाबले 17 नवंबर और 18 नवंबर को होंगे। 17 नवंबर को लड़कों के वर्ग के और 18 नवंबर को लड़कियों के वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले शहर के बाहरी क्षेत्र नगरोटा स्थित खेल गांव में सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।
साॅफ्टबाल और बेसबॉल के मुकाबले 19 और 20 नवंबर को गवर्नमेंट हाई स्कूल जम्मू कैंट में खेले जाएंगे
अंतर स्कूल जिला स्तरीय साॅफ्टबाल और बेसबॉल के मुकाबले 19 और 20 नवंबर को गवर्नमेंट हाई स्कूल जम्मू कैंट में खेले जाएंगे। इसके अलावा बेल्ट रेसलिंग के मुकाबले 17 और 18 नवंबर जबकि ताइक्वांडो के मुकाबले 19 और 20 नवंबर को खेल गांव नगरोटा में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को आयोजन स्थल पर माकर्स शीट, जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल से जारी किया गया बोनाफाइड सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य किया गया है। इस प्रतियोगिता में केवल उसी प्राइवेट स्कूल के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन स्कूलों की ओर से युवा, सेवा एवं खेल विभाग में खेल फंड की राशि जमा करवाई गई होगी। प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक खिलाड़ियों को हैंड सैनिटाइजर, मास्क, पीने के पानी की बोतल अपने साथ लानी होगी। प्रतियोगिता के मुकाबले सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही होंगे।